30 दिन में हार्दिक पंड्या ने पानी की तरह बहाए 30 करोड़, एक्स वाइफ, गर्लफ्रेंड और ग्राउंड स्टाफ पर दिल खोल कर किया खर्च

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी दरियादिली और लेविस लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी दरियादिली और लेविस लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं. मैदान पर अपने हरफनमौला प्रदर्शन से मैच का रुख पलटने वाले पंड्या इस बार अपने खर्चों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने करीबियों पर जमकर खर्चा किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंड्या ने पिछले 30 दिनों में 30 करोड़ उड़ा दिए हैं.

30 दिन में उड़ाये 30 करोड़

दरअसल हाल ही में पिछले एक महीने में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने करीबियों पर जमकर पैसा खर्च किया है. पिछले ही महीने उन्होंने अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य को 5 करोड़ की लैंड रोवर गिफ्ट कर खूब सुर्खियां बटोरी थी. इसके बाद उन्होंने 29 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को 1.75 करोड़ की लग्जरी मर्सिडीज गिफ्ट कर हर किसी को हैरान कर दिया था.इसके अलावा उन्होंने कुछ दिन पहले ही खुद अपने लिए करीब 12 करोड़ की चमचमाती फरारी खरीदी थी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: हाथ लग गया आईपीएल में जीत का सटीक मंत्र! अब तक इसी पैटर्न से जीतीं लगातार 4 टीमें

ग्राउंड स्टाफ पर खर्च किए 2 करोड़

बता दें, उन्होंने हाल ही में सपोर्ट स्टाफ को 2 करोड़ रुपये गिफ्ट किया हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंड्या ने आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को 10 लाख रुपये के चेक से सम्मानित किया था. पंड्या ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वानखेड़े के मैदान पर तैयारी की थी. इस दौरान अक्सर ग्राउंड स्टाफ को देर रात तक स्टेडियम में रुकना पड़ता था.इसी का इनाम देते हुए उन्होंने करीब 10 से 11 ग्राउंड स्टाफ में शामिल लोगों को सम्मानित किया है.इन तमाम खर्चों को मिला दे तो पंड्या ने पिछले महीने करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

ज़रूर पढ़ें