भोपाल के आसापास घूमना होगा महंगा, NHAI ने मंथली पास के दाम बढ़ाए, अब जेब करनी होगी ढीली
MP News: मंथली पास में बढ़ोतरी होने के बाद भोपाल शहर के आसपास स्थित 10 टोल प्लाजा से गुजरने पर 10 से 20 रुपये ज्यादा देने होंगे. इससे आम लोगों की जेब असर पड़ेगा. घूमने-फिरने या किसी जरूरी काम पर निकले लोगों को अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा.
टोल प्लाजा (फाइल तस्वीर)
MP News: वीकेंड पर लोग अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए शहर से बाहर निकल जाते हैं. यदि आप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहते हैं और आसपास घूमने या किसी जरूरी काम से दूसरे शहर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. अब घूम-फिरना महंगा हो गया है, क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने मंथली पास के दाम बढ़ा दिए हैं.
कितने रुपये ज्यादा देने होंगे?
- मंथली पास में बढ़ोतरी होने के बाद भोपाल शहर के आसपास स्थित 10 टोल प्लाजा से गुजरने पर 10 से 20 रुपये ज्यादा देने होंगे.
- इससे आम लोगों की जेब असर पड़ेगा. घूमने-फिरने या किसी जरूरी काम पर निकले लोगों को अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा.
- NHAI ने अलग-अलग टोल प्लाजा के लिए 10 से 20 रुपये बढ़ाए हैं.
- अब सोनकच्छ, कचनारिया, बगवाड़ा, पटरिया गोयल, तालन मिर्जापुर, विशनखेड़ा और खिरिया टोल से गुजरने वाले गैर व्यावसायिक 4 फोर व्हीलर के लिए 350 रुपये का पास लगेगा.
- पगारा और जोगीपुरा से गुजरने वाले वाहनों के लिए 360 रुपये का पास लगेगा.
- पहले इस पास की कीमत 340 रुपये थी.
- मंथली पास की सुविधा साल 2008 में शुरू की गई थी. टू व्हीलर वाहनों को अब कोई टोल नहीं चुकाना होता है.
ये भी पढ़ें: इंदौर में कुत्तों का खौफ! 2026 में अब तक 13 हजार से ज्यादा लोगों को बना चुके हैं शिकार
NHAI ने इन नियमों में भी बदलाव किया है
- NHAI ने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए निर्धारित किया है कि 1 अप्रैल 2026 से FASTag या UPI से ही टोल भर सकेंगे.
- नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एनुएल पास की कीमत भी बढ़ा दी है. जो पास पहले 3000 रुपये मिलता था. अब 75 रुपये ज्यादा यानी 3075 रुपये में मिलेगा.
- इस पास के जरिए 200 टोल प्लाजा क्रॉस किए जा सकते हैं.