कोर्ट में पति की चप्पलों से पिटाई, दूसरी शादी की तैयारी को लेकर शुरू हुआ था विवाद, जमकर चले लात-घूंसे
पत्नि ने पति को चप्पलों से पीटा
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने गुरुवार को अपने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी. इसके साथ ही पति को अपने मायके वालों से भी पिटवाया. मारपीट में युवक घायल हो गया और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की बात कही है. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है. मारपीट क्यों हुई, आप भी जानकार हैरान हो जाएंगे. जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मेरठ के लालकुर्ती निवासी फरहा की शादी मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी फरमान से हुई थी. लेकिन रिश्तों को लेकर सबकुछ ठीक-ठाक नहीं रहा तो फरहा अपने मायके जाकर रहने लगी. इस दौरान 19 जनवरी 2025 को दोनों का एक बेटा हुआ. बेटा होने के बाद जब फरमान ने अपनी पत्नी को घर नहीं बुलाया तो फरहा के घर वालों ने इसकी शिकायत लालकुर्ती थाने में दर्ज करा दी.
पति की चप्पलों से पिटाई
यह मामला कोर्ट पहुंच गया. कोर्ट में दोनों की पेशी होने लगी. इस दौरान गुरुवार को मामले में सुनवाई होने वाली थी. इसके लिए दोनों परिवार एकत्रित हुए थे. इसी दौरान फरहा को पता चला कि उसका पति दूसरा निकाह करने की तैयारी कर रहा है. जब फरहा कोर्ट पहुंची तो उस पर फरमान ने कमेंट करना शुरू कर दिया. फिर क्या, इस दौरान फरहा और उसके साथ आए लोगों ने फरमान को पकड़ लिया और जमकर पीटा.
ये भी पढ़ेंः ‘वापस बुला लो…,’ सुनते ही रो पड़ी पत्नी, ईरान जंग के बीच जहाज पर फंसा भारतीय युवक, मदद की लगाई गुहार
पुलिस जांच में जुटी
मारपीट कोर्ट परिसर में ही शुरू हो गई. काफी देर तक हंगामा शुरू रहा. फरहा ने पति को जमकर चप्पलों से पीटा. इस बीच वकीलों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को देखते हुए फरमान के साथी फरार हो गए. फरहा ने थाने पहुंचकर फरमान और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.