केकेआर की हार में भी रिंकू सिंह ने रचा इतिहास, रसल को पछाड़ कर नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

Rinku Singh: हैदराबाद के खिलाफ हार झेलने के बावजूद केकेआर के स्टार फिनिशर और उपकप्तान रिंकू सिंह ने इतिहास रच दिया है.
Rinku Singh

रिंकू सिंह

Rinku Singh: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जारी है. टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में कोलकाता की टीम को हैदराबाद के हाथों 65 रनों की हार का सामना करना पड़ा है. यह इस लीग में केकेआर की लगातार दूसरी हार है. हालांकि हैदराबाद के खिलाफ हार झेलने के बावजूद केकेआर के स्टार फिनिशर और उपकप्तान रिंकू सिंह ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने आंद्रे रसल को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है.

रिंकू सिंह ने तोड़ा रसल का रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स के उप कप्तान रिंकू सिंह ने आईपीएल में केकेआर के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसल के नाम दर्ज था. बता दें, रिंकू ने यह कारनामा केकेआर के लिए खेलते हुए 61वें मैच में दर्ज किया है. कोलकाता के लिए रिंकू ने अब तक कुल 42 कैच लिए हैं, जबकि रसल के नाम 40 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है.

यह भी पढ़ें: KKR vs SRH: दूसरे मैच में भी नहीं चला ग्रीन का बल्ला, 2 रन पर पवेलियन लौटे

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

कोलकाता और हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता की टीम को 65रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए. जवाब में अजिंक्य रहाणे एंड कंपनी 16 ओवर में 161 रनों पर ही ऑलआउट हो गई.

हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए उन्होंने 52 रन की विस्फोटक पारी खेल अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन अंगकृष रघुवंशी ने बनाए. 29 गेंदों में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की तूफानी पारी खेली.लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

ज़रूर पढ़ें