Indore News: मिडिल ईस्ट तनाव के चलते मंहगा हुआ फ्लाइट्स का सफर, इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने बढ़ाया किराया
इंदौर हवाई अड्डा
Indore News: ईरान–अमेरिका युद्ध के कारण पैदा हुए ईधन संकट के बीच इंदौर से जानी वाली उड़ानों का किराया बढ़ने लगा है. इंदौर एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को अब बढ़े हुए दामों के अनुसार ही भुकतान कर अपनी टिकट बुक करानी होगी. बता दें कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद सहित अन्य रूटों पर किराये में बढ़ोतरी हुई है.
फ्यूल सरचार्ज की वजह से मंहगे हुए टिकट
दरअसल ईरान-अमेरिका तनाव के कारण एटीएफ (ATF) महंगा होने से इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है, जिससे इंदौर से घरेलू उड़ानों का किराया 35% तक बढ़ गया है. अप्रैल में इंदौर-कोलकाता रूट सबसे महंगा (₹12,000 तक) हो गया है. ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार प्रमुख रूटों पर किराया ₹500-₹4500 तक बढ़ा है.
ये भी पढे़ं- LPG Crisis: इंदौर में एक महीने तक नहीं मिलेगा LPG गैस कनेक्शन, विभाग ने e-Kyc और पोर्टल प्रक्रिया को किया बंद
इंदौर से प्रमुख उड़ानों के किराए में वृद्धि (अनुमानित)
- इंदौर-कोलकाता: ₹6,500-7,500 से बढ़कर ₹8,500-12,000
- इंदौर-दिल्ली: ₹4,500-5,000 से बढ़कर ₹6,500-6,700
- इंदौर-मुंबई: ₹4,500-5,000 से बढ़कर ₹6,500-6,800
- इंदौर-चेन्नई: ₹4,900-6,000 से बढ़कर ₹7,500-8,500
- इंदौर-बेंगलुरु: ₹6,000-6,400 से बढ़कर ₹7,150-9,500
- इंदौर-हैदराबाद: ₹4,800-5,900 से बढ़कर ₹6,900-7,500
खबर बढ़ाई जा रही है….