GT vs RR: यशस्वी जायसवाल ने गुजरात के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 32 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

GT vs RR: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर बोला हैं. उन्होंने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 55 रन की पारी खेली.
Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल

GT vs RR: आईपीएल 2026 के डबल हेडर मुकाबले में दूसरा मुकबाला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. राजस्थान की ओर से पारी की शुरुआत करने आए युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और पहले 6 ओवरों में 69 रन कूट डाले. इस मैच में जायसवाल ने धमाकेदार फिफ्टी जड़ दी हैं.

32 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का शानदार फॉर्म लगातार जारी है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनके आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक है. जायसवाल की इस अर्धशतकीय पारी के बदौलत राजस्थान की टीम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही.

यह भी पढ़ें: DC vs MI: मुंबई के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे समीर रिजवी, 90 रन की तूफानी पारी खेल दिल्ली को दिलाई बड़ी जीत

आक्रामक अंदाज में पारी का किया आगाज

राजस्थान की ओर से ओपनिंग करने आए जायसवाल ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और गुजरात के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. उन्होंने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाते हुए चौके-छक्कों की बरसात कर दी.इस दौरान उन्हें वैभव सूर्यवंशी का बखूबी साथ मिला, जिन्होंने 18 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन की विस्फोटक पारी खेली.

कुछ ऐसा रहा आईपीएल करियर

24 वर्षीय भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने 2020 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने इस लीग में अब तक कुल 69 मैच खेले हैं, जिसकी 68 पारियों में उन्होंने 35.29 की औसत से 2,259 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं.

ज़रूर पढ़ें