LPG Crisis: एलपीजी सिलेंडर को लेकर सरकार सख्त, बदले नियम, जानें अपडेट
एलपीजी
LPG Crisis: देश में एलपीजी की किल्लत को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. दिल्ली सरकार के अनुसार, जिन जगहों पर पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपलब्ध है. वहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर तभी मिलेगा, जब पीएनजी पर स्विच करेंगे. यानी दिल्ली सरकार ने गैस सिलेंडर को लेकर नियम और सख्त कर दिए हैं.
कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर अभी यह आदेश सिर्फ दिल्ली सरकार ने जारी किया है. संभावना है कि जल्द ही और राज्यों में यह नियम लागू किया जा सकता है. कमर्शियल गैस सिलेंडर वालों को अब पीएनजी कनेक्शन के लिए अनुरोध करना ही होगा. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें लिखित तौर पर बयान देना होगा कि जब पीएनजी सेवा उपलब्ध होगी, उस दौरान पीएनजी पर स्विच कर लेंगे.
दिल्ली में 56 लाख घरेलू गैस कनेक्शन
दिल्ली सरकार का मानना है कि इस फैसले से एलपीजी की सप्लाई पर दबाव कम होगा और स्वच्छ पाइप्ड नैचुरल गैस को बढ़ावा मिलेगा. दिल्ली सरकार के अनुसार, फिलहाल दिल्ली में करीब 56 लाख घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं. जबकि पीएनजी नेटवर्क घर-घर पहुंच चुका है. सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि अगर संभव हो तो पीएनजी पर स्विच कर लें.
ये भी पढ़ेंः ‘ये तो गया…’, राघव चड्ढा को लेकर कुमार विश्वास ने डेढ़ साल पहले की थी भविष्यवाणी, पुराना इंटरव्यू Viral
नए नियम में क्या?
- दिल्ली सरकार ने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूजर्स को लेकर कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनी (ओएमसी) के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी है.
- ऐसे इलाके जहां पीएनजी इन्फ्रास्ट्रक्चर मौजूद है, वहां पर पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर देना होगा.
- जहां पर अभी भी पीएनजी उपलब्ध नहीं है, ऐसे इलाकों में औपचारिक वचन देना होगा कि जब पाइपलाइन पहुंचेगी. तब पीएनजी पर स्विच कर लिया जाएगा.
- प्रशासन ओएमसी नियमों के पालन की पुष्टि के लिए दस्तावेजों की जांच करेगा.
- जल्द से जल्द प्रोसेसिंग बढ़े, इसके लिए डिस्ट्रीब्यूशन इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के साथ साझा किया जाएगा.