भौकाल काटने के लिए बना रहे थे रील, तमंचा लोड करते समय चली गोली, 12वीं के छात्र की मौत

UP Crime: लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के सुआगाड़ा मोहल्ले का रहने वाला अंश (18) सोशल मीडिया पर भौकाल जमाने के लिए रील बना रहा था. इसी दौरान गोली चल गई, जिसमें उसकी मौत हो गई.
Lakhimpur Golikand Case

लखीमपुर गोलीकांड

UP Crime: रील का नशा इन दिनों इतना बढ़ गया है कि लोग किसी हद तक जाने को तैयार हैं. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां रील बनाने के लिए एक युवक अपनी जिंदगी दांव में लगा दिया. दरअसल, युवक ने रील बनाने के लिए तमंचे का इस्तेमाल किया, लेकिन इस दौरान तमंचा चल गया और उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानिए क्या है पूरा मामला?

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के सुआगाड़ा मोहल्ले का रहने वाला अंश (18) सोशल मीडिया पर भौकाल जमाने के लिए रील बनाता था. रील बनाने के लिए अपने दोस्तों को बुलाया. जब वीडियो बनाना शुरू कर दिया, तो अंश ने अपने अवैध असलहे से हवाई फायरिंग करने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही तमंचा लोड करते समय गोली चल गई, जो सीधे जाकर अंश के पेट में लगी. गोली लगते ही वह चिल्लाने लगा और दर्द में कराहते हुए कहा, ‘पेट में लग गई भाई.’ मौके पर मौजूद दोस्तों ने घबराकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान डॉक्टरों ने उसकी हालत काफी गंभीर बताई और लखनऊ रेफर कर दिया.

अवैध तमंचे से चली गोली

जब लखीमपुर खीरी जिला अस्पताल से रेफर करने के बाद लखनऊ ले जा रहे थे. उसी दौरान रास्ते में ही अंश की जान चली गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. शुरुआती जांच के अनुसार, जिस तमंचे से गोली लगी. वह अवैध था. एक और सवाल खड़ा हो गया कि आखिर इन युवकों के पास यह तमंचा आया कैसे?

ये भी पढ़ेंः ‘ये तो गया…’, राघव चड्ढा को लेकर कुमार विश्वास ने डेढ़ साल पहले की थी भविष्यवाणी, पुराना इंटरव्यू Viral

दोस्तों पर समय पर जानकारी नहीं देने का आरोप

लखीमपुर सीटी सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि मृतक युवक के ऊपर खुद से ही गोली चली है. जबकि इस मामले को लेकर अनिल कुमार झा ने थानाा कोतवाली सदर पर अंश के मित्रों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि दोस्तों ने समय पर सही जानकारी नहीं दी. पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें