पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया बड़ा कांड! अवैध संबंध का विरोध करने पर काटा पति का प्राइवेट पार्ट

UP Crime: आगरा में एक युवक पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसका प्राइवेट पार्ट कट गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
SN Mediacal College Agra

एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा

Agra Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक का पत्नी ने अपने प्रेमी ने मिलकर प्राइवेट पार्ट काट दिया. जैसे ही यह खबर लोगों को पता चली तो हड़कंप मच गया. पति ने आरोप लगाया कि पत्नी ने मकान मालिक के परिचित, जो पत्नि का प्रेमी भी है. उसके साथ मिलकर पहले पिटाई की और उसके बाद प्राइवेट पार्ट को काट दिया. फिलहाल, युवक एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, यह मामला आगरा जिले के रुनकता थाना क्षेत्र का है. पीड़ित युवक मूल रूप से एटा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसने बताया कि किराए का मकान लेकर रहते हैं. पत्नी के ऊपर काफी समय से शक था कि उसका मकान मालिक के रिश्तेदार से संबंध है. इसका विरोध करने पर वह हमेशा विवाद करने लगती.

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मारा चाकू

पीड़ित ने बताया कि किराए के मकान लेकर रहता हूं और जूते की फैक्ट्री पर काम करता हूं. आए दिन मकान मालिक के परिचित पर संबंध होने को लेकर दोनों के कहासुनी होती रहती थी. पत्नी को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी. जब पत्नी नहीं मानी तो वह दूसरी जगह पर कमरा लेकर रहने लगा. इसी बीच 2 अप्रैल की रात जब पीड़ित ड्यूटी से वापस लौट रहा था, तो उसे तीन आरोपियों ने घेरकर मारपीट की और फिर प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया.

ये भी पढ़ेंः भौकाल काटने के लिए बना रहे थे रील, तमंचा लोड करते समय चली गोली, 12वीं के छात्र की मौत

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित युवक के बताए अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक का इलाज चल रहा है, उसकी स्थिति नार्मल हो गई है. अभी वह ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है. जांच के लिए सीसीटीवी और अन्य माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है. प्राथमिकी दर्ज की गई है. जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे. उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें