SRH vs LSG: लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, ऋषभ पंत ने जड़ी शानदार फिफ्टी

SRH vs LSG: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर एकतरफा अंदाज में शानदार जीत दर्ज कर ली हैं.
LSG

लखनऊ सुपर जायंट्स

SRH vs LSG: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर एकतरफा अंदाज में शानदार जीत दर्ज कर ली हैं. इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही, उन्होंने पावरप्ले में ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी की अर्धशतकीय पारी के दमपर हैदराबाद ने 20 ओवर में 156 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया. जवाब में लखनऊ की टीम ने कप्तान ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी के दमपर 160 रन कूट डाले और 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट

लखनऊ सुपर जायंट्स- मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

ज़रूर पढ़ें