12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे…पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का अंबिकापुर निर्भया कांड में खुलासा
डॉक्टर का अंबिकापुर निर्भया कांड में खुलासा
Ambikapur: अंबिकापुर में दिल्ली जैसे निर्भया हत्याकांड के मामले ने सबको झकझोर कर रख दिया है. महिला के प्रेमी ने ही रेप के बाद महिला की सिर कुचलकर हत्या की थी. इसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाल दी थी. घटना की रात महिला अपने प्रेमी के साथ सड़क पर जाते हुए दिखाई दी थी. वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं.
12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे…
मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के डॉ संतु बाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला के सीने 12 पसलियां टूटी हैं. हड्डियों के कई टुकड़े हो गए थे. इससे महिला का फेफड़ा और दिल फट गया था. इसके अलावा सिर में भी तीन जगह गंभीर चोट आई है. सिर की तीन हड्डियां टूटी हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला के गले को भी दबाया गया है. महिला के साथ दुष्कर्म की किया है. उसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल में डाल दी गई थी. डॉक्टर ने इसके अलावा इस घटना में एक से अधिक व्यक्ति होने की आशंका जताई है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शुक्रवार (3 अप्रैल) की सुबह महामाया मंदिर के पास फुटपाथ पर लोगों ने एक महिला का शव देखा. इसके बाद अंबिकापुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई. पुलिसकर्मी और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
महिला के साथ दरिंदगी
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि महिला और आरोपी पुरुष पांडा उर्फ मिथुन पिछले दो सालों से पति-पत्नी की तरह रहते थे. नई दुनिया की रिपोर्ट की अनुसार दोनों शहर में घूम-घूमकर कबाड़ इकट्ठा करने का काम करते थे. शराब पीने के बाद फुटपाथ पर रात बिताते थे. बताया जा रहा है कि मिथुन ने पहले महिला से दुष्कर्म किया. इसके बाद उसका गला घोंटा और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. मृत महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल भी मिली.
ये भी पढ़ें- अंबिकापुर निर्भया कांड के आरोपी की तलाश में DIG राजेश अग्रवाल खुद उतरे मैदान में, जंगल-पहाड़ में सर्च ऑपरेशन तेज
रेलवे स्टेशन में घूमता दिखा आरोपी
अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है. वारदात का मुख्य आरोपी मिथुन उर्फ पंडा को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में घूमता हुआ देखा गया है, आरोपी मिथुन उर्फ़ पंडा सीसीटीवी कैमरे में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में चलता हुआ दिखाई दे रहा है.
माना जा रहा है कि वह ट्रेन के माध्यम से भागने की फिराक में है. यही वजह है कि सरगुजा पुलिस उसके हर ठिकाने तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है. उसके परिचित लोगों के संपर्क में है ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. इसके अलावा पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए इसकी सूचना देने के लिए कहा गया है.