Raipur: PM Modi ने बस्तर के कलाकारों से की मुलाकात, बांस शिल्प कला और कोसा की सराहना की

गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की समृद्ध शिल्पकला, संस्कृति और पर्यटन की झलक देखने को मिली.
pm modi bastar artists

पीएम मोदी और कलाकारों की मुलाकात

रायपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की समृद्ध शिल्पकला, संस्कृति और पर्यटन की झलक देखने को मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत पर्व का शुभारंभ करने के बाद छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन किया. उन्होंने नारायणपुर और बस्तर के शिल्पकारों से आत्मीय बातचीत की तथा उनकी कला और हुनर की सराहना की.

कलाकारों से शिल्प निर्माण के संबंध में चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टॉल पर बांस शिल्प एवं अन्य लोकशिल्प का निर्माण कर रहे कलाकारों से शिल्प निर्माण के संबंध में चर्चा की. इस दौरान कलाकारों ने बस्तरिया रेला की प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया.

पारंपरिक हस्तशिल्प कला

पर्यटन मंडल की डॉ सुभदा चतुर्वेदी ने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाले भारत पर्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की ओर से लगाए गए स्टॉल में प्रदेश की पारंपरिक हस्तशिल्प कला और पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है. यहां डोकरा शिल्प, लौह शिल्प एवं कोसा साड़ियों के साथ बांस शिल्प को भी प्रदर्शित किया गया है.

छत्तीसगढ़ के स्टॉल में प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी प्रदर्शित किया गया है. चंपारण, चित्रकोट सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों और रिसॉर्ट की जानकारी यहां उपलब्ध कराई जा रही है. स्टॉल के माध्यम से देशभर से आने वाले आगंतुकों को छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन की संभावनाओं से रूबरू कराया जा रहा है.

ये भी पढे़ं- 5 रु का फिनाइल 33,000 में… 200 LED बल्ब 60 लाख में खरीदे, ऑडिट में हुआ MP के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्टॉल में प्रदेश की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पर्यटन को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा. भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला को राष्ट्रीय मंच मिलने से स्थानीय शिल्पकारों को भी अपनी कला और उत्पादों को देशभर के लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है.

ज़रूर पढ़ें