लेबनान पर नहीं लागू होगा सीजफायर… पाकिस्तान के दावों पर बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान
बेंजामिन नेतन्याहू, (प्रधानमंत्री, इजरायल)
Lebanon Israel Ceasefire: ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है. हालांकि इस ऐलान के बाद ही एक बड़ी फूट सामने आ चुकी है. इजरायल ने साफ तौर पर कह दिया है कि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होगा. इससे पहले पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ ने दावा किया था कि इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष-विराम समझौते में लेबनान को भी शामिल किया जाएगा. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने स्टेटमेंट में पाकिस्तान के दावों की हवा निकाल दी है.
सीजफायर के ऐलान के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पहला रिएक्शन सामने आया है. इसमें उन्होंने ईरान के साथ सीजफायर पर सहमति जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले के साथ हैं. जिसमें ईरान के खिलाफ हमलों को दो हफ्तों के लिए रोक दिया गया है.
उन्होंने कहा कि यह सीजफायर इस शर्त पर किया गया है कि ईरान तुरंत जलडमरूमध्य (स्ट्रेट्स) को खोल दे. इसके साथ ही हमलों को भी रोका जाए. इजरायल, अमेरिका के उन प्रश्नों का भी समर्थन करता है.
लेबनान पर नहीं रुकेंगे हमले?
इजरायल के प्रधानमंत्री ऑफिस ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा है कि दो सप्ताह का युद्ध विराम लेबनान पर लागू नहीं होता है. यानी वहां इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष जारी रह सकता है. इसके साथ ही यह भी कहा कि साथ ही बयान में यह भी कहा गया कि ईरान के पास फिलहाल परमाणु हथियार नहीं हैं, हालांकि इजरायल उसे एक संभावित खतरे के रूप में देखता है.
फिलहाल अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ अपने सभी ऑफेंसिव मिलिट्री ऑपरेशन रोक दिए हैं. आने वाले दिनों में बैठकर बातचीत हो सकती है. इसमें पूरी तरह से युद्ध खत्म करने को लेकर भी सहमति बन सकती है.
पाकिस्तानी पीएम ने क्या किया था दावा
पाकिस्तानी पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि मुझे मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर, लेबनान और अन्य जगहों सहित हर जगह तत्काल प्रभाव से संघर्ष-विराम के लिए सहमत हो गए हैं. पाकिस्तान के इस बयान के बाद ही इजरायल ने अपना स्टेटमेंट जारी किया है.
ये भी पढ़ें: US-Iran Ceasefire: ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर, 2 हफ्तों के लिए थमा युद्ध, ट्रंप ने किया ऐलान