गिल या अर्जुन… IPL 2026 में किसकी टीम को सपोर्ट करेंगी सारा तेंदुलकर? वायरल हुआ रिएक्शन

Sara Tendulkar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार 12 अप्रैल को डबल हेडर खेला जाएगा. पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे, दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.
Sara Tendulkar

सारा तेंदुलकर

Sara Tendulkar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार 12 अप्रैल को डबल हेडर खेला जाएगा. पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे, दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर लखनऊ पहुंच चुकी हैं.एयरपोर्ट पर टीम सपोर्ट को लेकर उनसे सवाल किया गया, जिसपर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनका रिएक्शन सब कुछ कह गया.अब सारा के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आमने-सामने होंगे अर्जुन-गिल

दरअसल सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, हालांकि उन्हें इस सीजन अब तक प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला है. वहीं दूसरी ओर भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं. सारा और गिल की डेटिंग की खबरे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों की ओर से अब तक इस मामले में कोई पुष्टि नहीं की गई है. अब जब अर्जुन और गिल की टीमें आमने-सामने आने वाली हैं, तो सारा फिर चर्चा में आ गई हैं.

यह भी पढ़ें: हर रोज 100-150 छक्के जड़ते हैं मुकुल चौधरी, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद किया खुलासा

किसे सपोर्ट करेंगी सारा?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा जैसे ही लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचती, तो रिपोर्टर उनसे सवाल करते हैं कि रविवार को होने वाले मैच में वह किसे सपोर्ट करेंगी. सारा ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और मुस्कुरा कर शरमातें हुए वहां से चली गई. भले ही सारा ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया हो, लेकिन उनके रिएक्शन ने सब कुछ कह दिया है.

सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि सारा गुजरात को सपोर्ट करेंगी, तो कुछ का मानना है कि वह अपने भाई की टीम को सपोर्ट करेंगी. बता दें, सारा अक्सर मैदान में अपने भाई अर्जुन को सपोर्ट करने पहुंचती हैं. आईपीएल में उन्हें कई बार अपने भाई को चीयर करते देखा गया है.

ज़रूर पढ़ें