संसद में ऐसे मिले पीएम मोदी और राहुल गांधी, हर तरफ हो रही चर्चा! दोनों में खूब हुई बात
पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात
Rahul Gandhi Modi meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के नेता महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पहुंचे थे. इस दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो बहुत कम देखने को मिलता है. यही वजह इसकी जमकर तारीफ हो रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो तमाम नेता उनके स्वागत में खड़े हुए थे, इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी थे. कार से उतरकर पीएम राहुल से बात करते भी नजर आए.
प्रधानमंत्री कार से नीचे उतर कर पहले तो वहां मौजूद सभी सांसदों का अभिवादन करते नजर आए. इसके बाद मुड़कर राहुल गांधी के पास पहुंच गए. पीएम मोदी ने राहुल गांधी से बातचीत की. दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही. खुद राहुल ने इस दौरान पीएम के सम्मान में हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. अब इस मुलाकात का 1 मिनट 34 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.’
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Prerna Sthal on the Parliament premises to pay a floral tribute to Mahatma Jyotiba Phule on his 200th birth anniversary today.
— ANI (@ANI) April 11, 2026
Lok Sabha Speaker Om Birla, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union Minister Arjun Ram Meghwal, former… pic.twitter.com/QexqUVky1Z
तमाम बड़े नेता हुए कार्यक्रम में शामिल
शनिवार को संसद में कई बड़े नेता फुले को याद करने के लिए इकट्ठा हुए थे. देश में इस तरह का नजारा बहुत कम देखने को मिलता है. जब पक्ष और विपक्ष आपस में बातचीत करता नजर आए. खासतौर पर पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच बहुत कम बातचीत होते देखी गई है. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीपी राधाकृष्णन भी शामिल हुए.
राजनीतिक मतभेदों से बीच तस्वीर की हो रही चर्चा
राहुल गांधी ने फुले को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब और वंचित लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित किया. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी फुले के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों के लिए जो काम किया, वह आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. कुल मिलाकर, यह मौका सिर्फ श्रद्धांजलि का ही नहीं, बल्कि राजनीतिक मतभेदों के बीच एक पॉजिटिव और सौहार्दपूर्ण पल का भी उदाहरण बना है.
राहुल और पीएम मोदी की बातचीत की आई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इसे लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर कह रहे हैं.
ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण विधेयक के लिए बीजेपी की बड़ी तैयारी, आज से बूथ स्तर पर उतरेगी पार्टी की ‘महिला ब्रिगेड’