ड्राइविंग के दौरान स्मोकिंग करते नजर आए युजवेंद्र चहल? वायरल वीडियो से मचा बवाल
युजवेंद्र चहल
Yuzvendra Chahal: भारतीय लेग स्पिनर और आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चहल कार चलाते हुए स्मोकिंग कर रहे हैं. वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच बहस छिड़ गई है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल कार चलाते हुए स्मोकिंग कर रहे हैं और फिर इसी सिगरेट को वह बीच सड़क पर ही फेंक देते हैं. हालांकि यह वीडियो कितना सच्चा है, इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है. इसके अलावा यह भी साफ नहीं हुआ है कि यह वीडियो कब और कहां का है.
While driving on the highway, Yuzi Chahal threw a cigarette onto the road.
— Aditya (@Warlock_Aditya) April 10, 2026
Even cricketers have zero civic sense. pic.twitter.com/JuWwJyCrmQ
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विराट कोहली का नागिन डांस, RCB ड्रेसिंग रूम में लगे ठहाके
चहल ने साधी चुप्पी
इस वायरल वीडियो को लेकर युजवेंद्र चहल के ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स सवाल दाग रहे हैं कि देश के एक बड़े खिलाड़ी के रूप में अपकी क्या जिम्मेदारी होनी चाहिए? सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि कार चलाते वक्त चहल सिगरेट पी रहे थे और उन्होंने बीच सड़क पर ही सिगरेट फेंक दी. हालांकि इस बात की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है कि यह शक्स चहल ही हैं.
हाल ही में शराब छोड़ने का किया था दावा
बता दें, ये विवाद इसलिए भी तूल पकड़ रहा है क्योंकि चहल ने हाल ही में एबी डी विलियर्स के यूट्यूब चैनल में बातचीत करते हुए दावा किया था कि उन्होंने शराब का सेवन छोड़ दिया है. उन्होंने बताया था कि फिट रहने के लिए उन्होंने शराब का सेवन पूरी तरह छोड़ दिया है. इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया था कि करीब 6 महीने से ज्यादा का समय हो गया है और उन्होंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया. बढ़ती उम्र के कारण वह अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. इस तमाम दावों के बीच इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है.