MI vs RCB: बेंगलुरु ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, पाटीदार की तूफानी फिफ्टी
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
MI vs RCB : आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला रविवार को डबल हेडर में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया लेकिन ये फैसला गलत साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरू की टीम ने अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन कूट डाले. जबकि जवाब में मुंबई की टीम 222 रन ही बना सकी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा