सुकमा को विकास कार्यों की सौगात, CM साय ने की स्वस्थ बस्तर अभियान की शुरूआत
CM Vishnu Deo Sai in Sukma: नक्सलावाद के खात्मे के बाद CM विष्णु देव साय आज पहली बार सुकमा पहुंचे. इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी. इसके अलावा उन्होंने मिनी स्टेडियम सुकमा में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
CM Vishnu Deo Sai in Sukma: नक्सलावाद के खात्मे के बाद CM विष्णु देव साय आज पहली बार सुकमा पहुंचे. इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी. इसके अलावा उन्होंने मिनी स्टेडियम सुकमा में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान का शुभारंभ किया. इसके बाद अटल आरोग्य लैब का उद्घाटन भी किया.
इसके बाद मुख्यमंत्री जिला पुनर्वास केंद्र के साइंस पार्क में VR Lab और STEM Lab के अलावा नालंदा परिसर भवन निर्माण का भूमिपूजन किया. वहीं इमली प्रसंस्करण यूनिट का शुभारंभ भी किया. वहीं दोपहर 2:20 बजे मिनी स्टेडियम सुकमा में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान का शुभारंभ में शामिल होंगे. इस दौरान जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया.