‘8 साल की नौकरी, पैसे बढ़े महज 39 रुपये…’, प्रदर्शन में शामिल युवक बोले- सैलरी बढ़ाने की कहते तो HR भगा देते
आंदोलन हुआ हिंसक
Noida Workers Protest: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुरू हुआ कर्मचारियों का आंदोलन हिंसक हो चुका है. यह आंदोलन केवल अब यूपी नहीं बल्कि आसपास के कई राज्यों में फैल चुका है. तन वृद्धि, महंगाई और श्रम सुविधाओं को लेकर शुरू हुआ यह विरोध अब कई जिलों में असर दिखा रहा है. कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई जा रही है. जबकि महंगाई आसमान छू रही है. हजार रुपये में मिलने वाला सिलेंडर आज 5000 में मिल रहा है. इसके बाद भी सैलरी नहीं बढ़ाई जा रही है.
सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 3 दिनों से कर्मचारियों प्रदर्शन कर रहे थे. हालांकि सोमवार सुबह यह प्रदर्शन हिंसक हो गया गुस्साए कर्मचारियों ने 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव कर दिया.
इसके साथ ही कई वाहनों में तोड़फोड़ और उन्हें आग के हवाले कर दिया. कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है वह किसी भी हालत में हटेंगे नहीं.
कर्मचारी बोले 13 हजार में कैसे चलाएं जीवन
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि आज महंगाई आसमान छू रही है. इसके बाद भी उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई जा रही है. एक कर्मचारियों ने कहा कि उसकी सैलरी 13 हजार रुपये है. जो मैं काम कर रहा हूं. उसी काम के लिए दूसरी जगहों पर 20 हजार रुपये मिल रहे हैं. हम जब सैलरी बढ़ाने की मांग करते तो हमें भगा दिया जाता है.
इंक्रीमेंट के नाम पर 39 रुपये बढ़ी सैलरी
प्रदर्शन में शामिल एक और कर्मचारियों ने बताया कि वह करीब 8 सालों से नौकरी कर रहे हैं. इसके बाद भी उनकी सैलरी आज भी 13500 रुपये ही है. इसमें वे कमरे का किराया और राशन खरीदते हैं. हर महीने किसी न किसी से उधार लेना पड़ता है. इतना भी नहीं बचा पाता हूं कि घर पर कुछ पैसे भेज दूं. उन्होंने कहा कि पिछले साल मेरी सैलरी बस 39 रुपये बढ़ाई गई थी. जब इस बारे में एचआर से बात की गई थी तो वह भी हमारी बात नहीं सुन रहे थे.
इस आंदोलन का सीधा असर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक ढांचे पर पड़ा है. कई जगहों पर जाम तो कई जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.