MP के 5 अधिकारियों की केंद्र में तैनाती, पी नरहरि भू संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त
मध्य प्रदेश के पांच अफसरों को केंद्र में प्रति नियुक्ति
MP News: केंद्र सरकार ने बड़े स्तर पर IAS और IPS का तबादला किया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने सोमवार (13 अप्रैल 2026) को इन तबादलों की नोटिफिकेशन जारी की. 48 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है. सभी को संयुक्त सचिव और उसके समकक्ष स्तर पर नियुक्तियां दी गई हैं. ये प्रतिनियुक्तियां डिफेंस, होम, फाइनेंस, PMO समेत कई अहम मंत्रालयों में की गई है.
MP के अधिकारियों को मिली नियुक्त
मध्य प्रदेश कैडर के पांच अधिकारियों को केंद्र में प्रतिनियुक्ति मिली है. इनमें पी नरहरि, एस नायक, प्रियंका दास, गणेश शंकर मिश्रा और षणमुगा प्रिया के नाम शामिल हैं.
किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
पी नरहरि – 2001 बैच के IAS अधिकारी पी नरहरि को भू संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. कार्यकाल पांच सालों के लिए रहेगा.
प्रियंका दास – 2009 बैच की IAS अधिकारी प्रियंका दास को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन संयुक्त सचिव की पोस्ट पर भेजा गया है. दास का कार्यकाल 5 मार्च 2030 तक रहेगा.
एस नायक – 2008 बैच के IAS अधिकारी एस नायक को श्रम विभाग में तैनाती मिली है. 14 दिसंबर 2027 तक कार्यकाल रहेगा.
2010 बैच के IAS अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा और षणमुगा प्रिया को लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी, मसूरी में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है. दोनों अधिकारियों का कार्यकाल 26 मार्च 2029 तक रहेगा.
ये भी पढ़ें: शराब के नशे में अस्पताल के बिस्तर पर आराम, डस्टबिन में पेशाब, रीवा में पुलिसकर्मियों की शर्मनाक हरकत
एमपी में हुआ था बड़ा फेरबदल
इससे पहले एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला था. प्रदेश में 26 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था. इनमें 14 जिलों के कलेक्टर भी शामिल थे. राजधानी भोपाल का कलेक्टर IAS प्रियंक मिश्रा को बनाया गया है. इसके साथ ही सागर, रीवा के कलेक्टरों को भी बदला गया था.