Ladli Behna Yojana: नवरात्रि में लाडली बहनों को सौगात! CM मोहन यादव आज उमरिया में जारी करेंगे 41वीं किस्त
सीएम मोहन यादव लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे
Ladli Behna Yojana 41vi Kist: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री बुधवार (14 अक्टूबर) को लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे. प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी. इसके साथ ही सीएम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के LPG उपभोक्ता और गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाड़ली बहनों को 450 रुपये सिंगल क्लिक से भेजेंगे.
विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री उमरिया जिले के गुरुवाही में आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में कुल 14,415.93 लाख रुपये की लागत के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे. इनमें 8,731.55 लाख रुपये की लागत के 68 कार्यों का लोकार्पण और 5,684.41 लाख रुपये की लागत के 68 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल हैं. इन विकास कार्यों में बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा क्षेत्रों के कार्य भी शामिल हैं.
कल उमरिया से लाड़ली बहना योजना अंतर्गत बहनों के खातों में 41वीं किस्त का अंतरण करूँगा। #LadliBahnaMP https://t.co/3kRJXljzpV
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 13, 2026
बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 5,906.99 लाख रुपये की लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण तथा 3,225.22 लाख रुपये की लागत के 46 कार्यों का भूमि-पूजन किया जाएगा. वहीं, मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,824.56 लाख रुपये की लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण तथा 2,459.16 लाख रुपये की लागत के 22 कार्यों का भूमिपूजन होगा.
अब तक 40 किस्त जारी गई
लाडली बहना योजना की अब तक 40 किस्त जारी हो चुकी हैं. सीएम मोहन यादव ने 13 सितंबर 2026 को आगर मालवा जिले में 40 किस्त जारी की थी. 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे.
ये भी पढ़ें: MP IAS Transfer: एमपी में 23 आईएएस अफसरों का तबादला, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखवीर सिंह