‘9 बार विधायक 10 बार मंत्री…’ नीतीश के करीबी बिजेंद्र प्रसाद यादव बने डिप्टी सीएम, जेपी आंदोलन से मिली थी पहचान
बिजेंद्र प्रसाद यादव
Who is Bijendra Prasad Yadav: बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है. सम्राट चौधरी बिहार राज्य के 24वें और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं. इसके साथ ही दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली है. इनमें नीतीश के बेहद करीबी माने जाने वाले सीनियर जेडीयू नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है.
बिजेंद्र प्रसाद यादव की गिनती बिहार के सीनियर और कद्दावर नेताओं में होती है. वह मूल रूप से सुपौल जिले के मुरली गांव के रहने वाले हैं. उनकी उम्र इस समय 78 साल से ज्यादा है. यादव को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद कोसी और मिथिलांचल अंचल में खुशी की लहर देखी जा रही है.
कौन हैं बिजेंद्र प्रसाद यादव?
बिजेंद्र प्रसाद यादव की पहचान नीतीश के सबसे भरोसेमंद नेताओं के तौर पर होती है. उनका जन्म 10 अक्टूबर 1996 को हुआ था. राजनीति में एंट्री की वजह भी जेपी आंदोलन ही है. उस आंदोलन की वजह से उनकी पहचान आज भी एक समाजवादी नेता के तौर पर होती है.
बिजेंद्र यादव पहली बार साल 1990 में जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे. ठीक इसके एक साल बाद ही उन्हें लालू प्रसाद यादव की सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री बनाया गया था. बिजेंद्र यादव ने साल 1997 में लालू का साथ छोड़ दिया था. पार्टी विभाजन के समय उन्होंने लालू के बजाय शरद यादव गुट का साथ दिया था. उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था.
9 बार विधायक 10 बार रहे मंत्री
बिजेंद्र यादव ने साल साल 2000 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था. बिजेंद्र यादव कुल मिलाकर 9 बार विधायक और 10 बार बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं. नीतीश सरकार में वह वित्त मंत्री और ऊर्जा मंत्री थे. इसके बाद अब उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है. साल 2005 के चुनाव में वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे और उनकी अगुवाई में जदयू ने शानदार प्रदर्शन किया था.
बिजेंद्र यादव लगभग हर सरकार में सबसे भरोसेमंद साथी के तौर पर उभरे हैं. जब-जब नीतीश कुमार पर संकट के बादल छाए. बिजेंद्र ने ही पूरी कमान संभाली थी. यही वजह है कि नीतीश कुमार ने अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है.
ये भी पढ़ें: बैंक की नौकरी छोड़ राजनीति में आए विजय चौधरी, अब 21 साल बाद सम्राट सरकार में बने डिप्टी CM