बैंक की नौकरी छोड़ राजनीति में आए विजय चौधरी, अब 21 साल बाद सम्राट सरकार में बने डिप्टी CM
विजय चौधरी
Who is Vijay Chaudhary: बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है. सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ-साथ विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ दिला ली है. शपथ के साथ ही सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है. फिलहाल बिहार में नए मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि अगले एक से दिनों में मंत्रिमंडल का ऐलान हो सकता है. ऐसे में जानते हैं कि बिहार के डिप्टी सीएम जय चौधरी कौन हैं.
बिहार के इतिहास में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है. इसके साथ ही जेडीयू के खाते दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. JDU से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, दोनों ही नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है. राजनीतिक समीकरण पहले ही तय हो चुके थे कि अगर सीएम बीजेपी का बनेगा तो दोनों डिप्टी सीएम के पद जेडीयू के खाते में ही जाएंगे.
कौन हैं विजय चौधरी?
विजय चौधरी और जेडीयू का पुराना नाता है. हालांकि उन्होंने राजनीति की शुरुआत साल 1982 में कांग्रेस से की थी. लेकिन बाद में उन्होंने जेडीयू का दामन थाम लिया था. चौधरी को राजनीति विरासत में मिली थी. पिता के निधन के बाद उन्होंने उपचुनाव लड़ा था. यह उपचुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था. चौधरी इससे पहले बैंक में नौकरी किया करते थे.
विधायक रहते हुए कई पदों पर काम भी किया. यही वजह है कि साल 1990 में कांग्रेस ने उन्हें सचेतक बनाया था. हालांकि कांग्रेस में रहते हुए ही उन्हें लगातार दो चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था. यही वजह है कि साल 2000 में चुनाव हारने के बाद ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया था. साल 2005 के चुनाव से पहले उन्होंने जेडीयू से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी. हालांकि चुनाव उन्होंने 2010 में सरायरंजन विधानसभा सीट से जेडीयू के विधायक बने. इसके बाद उन्होंने पार्टी में कई पदों पर काम भी किया.
नीतीश के बेहद करीबी नेताओं में से एक
विजय चौधरी पिछले 21 सालों से नीतीश कुमार के साथ ही हैं, उन्हीं के साथ राजनीति कर रहे हैं. उन्हें नीतीश का सबसे भरोसेमंद माना जाता है. यही वजह है कि विधानसभा अध्यक्ष पद से लेकर पार्टी का महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी काम किया है. जेडीयू में आने के बाद से ही वह सरायरंजन विधानसभा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं. नीतीश सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में काम किया है.
डिप्टी सीएम बनने के बाद क्या बोले विजय चौधरी?
डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस जिम्मेदारी के लिए वे नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हैं. जो भी पद इस सरकार में मुझे दिया गया है, वह केवल और केवल नीतीश कुमार के भरोसे के कारण दिया गया है. आज भले ही वह सीएम पद पर नहीं हैं. लेकिन हमेशा वो हमारे नेता बने रहेंगे. जिस तरह उन्होंने बिहार की सेवा की है. वैसे ही मैं भी जनता की सेवा की कोशिश करूंगा.
ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet Oath Live: सम्राट चौधरी ने ली CM पद की शपथ, JDU से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी बने डिप्टी सीएम