‘मुस्लिम महिलाओं को भी आरक्षण मिले…’ अखिलेश यादव की मांग पर गृहमंत्री अम‍ित शाह ने क्‍या दिया जवाब?

Parliament Special Session Live: संसद में अख‍िलेश यादव ने मह‍िला आरक्षण में मुस्‍ल‍िम मह‍िलाओं को आरक्षण देने की मांग की, इस पर गृहमंत्री शाह ने कहा सपा चाहे तो मुस्‍ल‍िमों को अपनी पूरी सीटें दे सकती है. हमें कोई द‍िक्‍कत नही है.

अखिलेश यादव और अम‍ित शाह

Parliament Special Session Live: देश की संसद में आज यानी की 16 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित तीन विधेयक पेश किए गए. इसको लेकर विपक्ष की तरफ से जमकर हंगामा किया गया. सत्र के दौरान गृह मंत्री शाह ने कहा कि देश में जनगणना का काम शुरू हो चुका है.  सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है. हालांकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने इन बिलों का विरोध किया.

संसद में अखिलेश यादव ने मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की बात करते हुए कहा कि सरकार बिल को लेकर जल्दबाजी क्यों कर रही है? हो सकता है कि मंत्री ने धर्म की बात कही हो, लेकिन पूरा देश आधी आबादी का आरक्षण चाहता है. क्या मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में नहीं आती हैं? उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना से पहले बिल क्यों पेश किया जा रहा है.

अखिलेश यादव के इस बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया. उन्‍होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी अपनी सारी सीटें आधी मुस्लिम आबादी को दे दे. हमें कहां इस बात कोई आपत्ति नहीं हैं.

अखिलेश के आरोप पर गृहमंत्री शाह का जवाब

सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि जनगणना क्यों नहीं करा रहे हैं. आप धोखा देकर ये बिल लाना चाहते हैं. अखिलेश के इस बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि देश में जनगणना का काम शुरू हो चुका है. अखिलेश यादव को पता होना चाहिए कि अभी घरों की गिनती हो रही है और घरों की जाति नहीं होती है. जब लोगों की गिनती होगी तो उसमें जाति की भी गिनती की जाएगी.

लोकसभा में परिसीन बिल पेश होते ही हंगामा शुरू हो गया है. सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि संविधान संशोधन बिल को परिसीमन बिल को केंद्र आज संशोधन बिल को वापस लिया जाए.

ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में पेश, क्‍या-क्‍या होंगे बदलाव? जानें हर सवाल का जवाब

ज़रूर पढ़ें