‘ब्लैकमेल कर रहा था…’, पहले साथ में पी शराब, फिर शादीशुदा प्रेमिका ने हथौड़ा मारकर प्रेमी की कर दी हत्या

Agra Crime: आगरा में शादीशुदा प्रेमिका ने हथौड़ा मारकर प्रेमी की हत्या कर दी. पहले होटल में शराब पी और उसके बाद हत्या कर दी.
Agra Crime

शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी.

Agra Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पिछले कई महीनों से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी. लेकिन यहां पर मामला थोड़ा सा अलग है. इस बार प्रेमिका ने प्रेमी को ही मार डाला. ऐसी दर्दनाक मौत दी, कि जो भी देखा. वह हैरान रह गया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, प्रेमी-प्रेमिका फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं. दोनों आगरा में मलपुर क्षेत्र के इटौरा स्थित तापथ होटल में चेक-इन किया. कमरे के अंदर शराब मंगाई और दोनों ने खूब पीया. शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि एक-दूसरे की जान लेने की बात करने लगे.

हथौड़ा मारकर प्रेमिका ने की हत्या

प्रेमिका ने इस दौरान किसी काम का बहाना बनाकर होटल के स्टाफ से हथौड़ा मांगा और उसी हथौड़े को प्रेमी के सिर में दे मारा. हथौड़े से तब तक मारपीट की, जब तक प्रेमी की मौत नहीं हो गई. इसके बाद भी काफी देर तक वहीं बैठी रही. जब होटल के कर्मचारियों की इसकी जानकारी लगी, तो सभी होटल छोड़कर फरार हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका को प्रेमी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ेंः EPFO वेतन सीमा बढ़ाने पर विचार, सरकार ने बनाया ये प्लान, 30,000 तक हो सकती है PF न्यूनतम सैलरी

होटल में मिलीं आपत्तिजनक सामग्रियां

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए भिजवाया और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद किया. पुलिस ने जब होटल की जांच की, तो चौकाने वाले खुलासे हुए. पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्रियां मिली. इसके साथ ही कई शराब की बोतलें भी मिलीं. फिलहाल, मामला चाहे जो भी रहा हो, लेकिन इस घटना के हर किसी को हैरान कर दिया. पुलिस अब आगे की कार्रवाई के लिए जुटी है.

ज़रूर पढ़ें