‘उनके लिए बुरा लग रहा है, शायद उनका इरादा…’, विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी
विराट कोहली, मॉडल लिजलाज
Virat kohli: भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने जर्मन मॉडल लिजलाज की एक तस्वीर लाइक कर दी. जिसके बाद से ये मुद्दा सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर विराट कोहली के इस लाइक को लेकर बहस छिड़ी हुई है. अमीषा पटेल जैसी दिग्गज अभिनेत्री ने भी इस मुद्दे पर विराट कोहली को डिफेंड करते हुए टिप्पणी की. अब इस मामले पर खुद मॉडल लिजलाज का बयान सामने आया है.
पहली बार इस मामले पर दिया बयान
इस मामले पर रिएक्ट करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हए लिजलाज ने कहा, ‘मैं सुबह उठी तो देखा कि मैं खबरों में हूं. मुझे नहीं पता था कि विराट ने कब फोटो लाइक की. लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की खबरें मुझे भेजीं. मुझे बहुत सारे मैसेज मिले और लोग काफी उत्साहित थे.’

उन्होंने आगे कहा कि जब वह भारत यात्रा पर थी तो आईपीएल के दौरान अपने बेंगलुरु के दोस्तों के साथ मैच देखना शुरू किया और वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की फैन बन गईं. इसी दौरान उन्होंने विराट कोहली को खेलते देखा और उन्हें पसंद किया.
मुझे खुशी थी कि उन्होंने लाइक किया-लिजलाज
इसके बाद उन्होंने कहा विराट कोहली के फोटो लाइक करने वाले मामले पर कहा, ‘मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा. मुझे खुशी थी कि उन्होंने लाइक किया, लेकिन यह इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया, समझ नहीं आया. शायद उनका ऐसा इरादा नहीं था, फिर भी मैं उनके सपोर्ट की सराहना करती हूं.’
वायरल होने के बाद मिले ऑफर्स
जर्मन मॉडल ने ये भी बताया कि इस घटना के होने के बाद से उन्हें काम की कई ऑफर्स मिल रहे हैं. लेकिन वह फिलहाल सोचसमझकर फैसला लेना चाहती हैं. वह आगे कहती हैं कि मै म्यूजिक और ब्लॉगिंग को लेकर बहुत सीरियस हूं और भारत में मौके मिलने पर फिर से आने पर विचार कर सकती हूं.