‘बादाम खाओ याद आ जाएगी…’, एक साल से नहीं मिल रही थी फाइल, युवक ने अनोखे तरीके से जताया विरोध
बिलासपुर के युवक का अनोखा प्रदर्शन
Bilaspur Unique Protest: सरकारी दफ्तरों के कामकाज को लेकर आम लोगों के सवाल कभी-कभी विरोध बनकर सामने आते हैं. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां युवक ने अनोखा दर्शन किया. जहां युवक ने विरोध करते हुए अधिकारी की टेबल पर बादाम फेंक दिए. इस मामले का उसने वीडियो भी बनाया. अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला तिफरा हाउसिंग बोर्ड ऑफिस से जुड़ा हुआ है. लगभग एक साल पहले तरुण साहू नाम के युवक ने तिफरा में फ्लैट खरीदा था. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी विभाग फाइल नहीं खोज पाया. जब भी युवक रजिस्ट्रेशन और फाइल की जानकारी के लिए ऑफिस पहुंचता तो कहा जाता कि फाइल गुम गई है. इससे युवक परेशान था.
"Have almond! This will help revive your memory about my lost file"
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 18, 2026
In Chattisgarh's Bilaspur, a man emptied a packet of almond on the table of an official of the housing board to help revive her "memory loss" related to his pending file. He has been running pillar to post to… pic.twitter.com/m00mODPC6A
‘अब फाइल याद आ जाएगी’
युवक ने परेशान होकर 500 ग्राम बादाम खरीदकर ऑफिस पहुंचा और अधिकारी की टेबल पर बिखेर दिया. पीड़ित युवक ने कहा कि इससे उन्हें याद आ जाएगा कि फाइल कहां गुम हो गई है. इस पूरे मामले का तरुण साहू ने वीडियो बनाया. इसमें बताया कि वह एक साल से ऑफिस के चक्कर लगा रहा है. अधिकारी उसका काम नहीं कर रहे हैं, हर बार फाइल गुमने का बहाना बना देते हैं.
युवक को वीडियो में ये कहते हुए सुना जा सकता है कि फाइल एक साल से गुम है. शायद आपकी याददाश्त कमजोर हो गई है. आप बादाम खाइए और फाइल ढूंढिए. याद आए तो बता दीजिएगा कि फाइल कहां रखी हुई है. पिछले एक साल से मुझे परेशान करके रखा है.
ये भी पढ़ें: महतारी वंदन के KYC में नाम की गड़बड़ी से महिलाओं की बढ़ी टेंशन, सता रहा किस्त बंद होने का डर
‘मामले की जांच करेंगे’
युवक के इस अनोखे प्रदर्शन के बाद अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी. वहीं, ये अनोखा प्रदर्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों के तरह-तरह के कॉमेंट सामने आ रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये जब तक बेइज्जती ना करो, तब तक ये लोग काम नहीं करते हैं.