महतारी वंदन के KYC में नाम की गड़बड़ी से महिलाओं की बढ़ी टेंशन, सता रहा किस्त बंद होने का डर

Mahtari Vandan Yojana KYC: नाम की स्पेलिंग में एक अक्षर के अंतर से भी अपात्र होने का खतरा हितग्राही महिलाओं को लग रहा है. चॉइस सेंटर पर पहुंचीं महिलाओं के नाम में अंतर होने पर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजा जा रहा है. जहां कार्यकर्ताओं से सुधार के लिए कहा जा रहा है.
Mahatari Vandan Yojana

महतारी वंदन योजना

Mahtari Vandan Yojana KYC: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए KYC प्रक्रिया चल रही है. चॉइस सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्रों में हितग्राही महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है. केवाईसी प्रोसेस जून के महीने तक चलेगी. महिलाओं को एक डर भी सता रहा है कि नाम की स्पेलिंग गलत होने से कहीं उन्हें अपात्र ना घोषित कर दिया जाए. इससे उनकी किस्त बंद हो जाएगी.

इस वजह से डर सता रहा है

  • दरअसल, राजधानी रायपुर समेत दूसरे जिलों में महतारी वंदन योजना के लिए KYC प्रक्रिया को तेजी से किया जा रहा है.
  • बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्रों के बाहर हितग्राही महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है.
  • नाम की स्पेलिंग में अंतर की वजह से महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
  • पोर्टल में दर्ज नाम और आधार कार्ड के नाम में अंतर के कारण महिलाएं परेशान हो रही हैं.
  • नाम की स्पेलिंग में एक अक्षर के अंतर से भी अपात्र होने का खतरा हितग्राही महिलाओं को लग रहा है.
  • चॉइस सेंटर पर पहुंचीं महिलाओं के नाम में अंतर होने पर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजा जा रहा है. जहां कार्यकर्ताओं से सुधार के लिए कहा जा रहा है.

KYC प्रक्रिया 10 मिनट में पूरी हो रही है

  • बताया जा रहा है कि KYC प्रक्रिया 8 से 10 मिनट में पूरी हो रही है.
  • समाचार समूह पत्रिका के मुताबिक महिलाओं को आधार कार्ड के साथ सेंटर पहुंचना होगा.
  • 10 में से 3-4 लोगों के नाम की स्पेलिंग में दिक्कत आ रही है.

ये भी पढ़ें: Special Trains: बंगाल जाने वाले यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात! बिलासपुर जोन से चलेंगी 16 स्‍पेशल ट्रेनें, रद्द गाड़‍ियां भी हुईं बहाल

‘पैनिक होने की जरूरत नहीं है’

  • महिला एवं बाल विकास अधिकारी शैल ठाकुर ने कहा कि किसी हितग्राहियों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है.
  • KYC एक सामान्य प्रक्रिया है, योजना से नाम हटाना उद्देश्य नहीं है.
  • महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म भरते वक्त गड़बड़ी हो सकती है.
  • अधिकारी का कहना है कि स्पेलिंग से मिलान ना होने पर आंगनबाड़ी से संपर्क किया जा सकता है.

ज़रूर पढ़ें