‘कुछ लोग मेरे लिए बद्दुआ मांग रहे..’, निधन से पहले का BJP विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का वीडियो वायरल

Domanlal Korsevada Death: निधन से पहले भारतीय जनता पार्टी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने आखिरी वीडियो में कहा कि, कुछ लोग मेरे लिए दुआओं की जगह बद्दुआ मांग रहे हैं. लेकिन वो मेरे से ज्यादा बीमार पड़ा हुआ व्यक्ति है.
BJP MLA Domanlal Korsewada

विधायक डोमनलाल

Domanlal Korsevada Death: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 30 अक्टूबर निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. आज दोपहर 2 बजे उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में विधायक का अंतिम संस्कार किया जाएगा. निधन से पहले विधायक का आखिरी वीडियो सामने आया है.

वीडियो में विधायक ने क्या कहा?

निधन से पहले भारतीय जनता पार्टी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने आखिरी वीडियो में कहा कि, कुछ लोग मेरे लिए दुआओं की जगह बद्दुआ मांग रहे हैं. लेकिन वो मेरे से ज्यादा बीमार पड़ा हुआ व्यक्ति है. मैं नाम नहीं लेना चाहता. उन्होंने कहा जनता की ओर से जो मिला है, उनकी दुआ से मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में वापस आ जाऊंगा. मेरी जनता काफी अच्छी है.

ये भी पढ़ें:-CG News: दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी महिला को किया डि‍पोर्ट, भारत में अवैध रूप से रह रही थी रीना अख्‍तर

सीएम देंगे श्रद्धांजलि

बता दें, आज पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में विधायक का अंतिम संस्कार किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि देंगे. सीएम दोपहर 1:40 बजे ग्राम भेण्ड्रा पहुंचेंगे. वे 3:30 तक विधायक के पैतृक ग्राम भेण्ड्रा में ही रहेंगे.

बीते दिन विधायक के निधन पर सीएम ने शोक जताया था. उन्होंने लिखा, भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के निधन की सूचना से स्तब्ध हूं. सरल व्यक्तित्व, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा उनकी विशेष पहचान रही. क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने वाले श्री कोर्सेवाड़ा जी का जाना हम सभी के लिए गहरी पीड़ा का विषय है. उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेग.प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिजनों और उनके सभी स्नेहीजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें.

ज़रूर पढ़ें