IPL 2026 में CSK की बढ़ी मुश्किलें, स्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर

CSK: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका लगा है. टीम के युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.
Ayush Mhatre

आयुष म्हात्रे

CSK: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका लगा है. टीम के युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाईजी ने पुष्टि की है कि 18 वर्षीय खिलाड़ी को चोट से उबरने में 6 से 12 हफ्ते का समय लगेगा, जिसके चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

हैदरबाद के खिलाफ हुए थे चोटिल

18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आयुष चोटिल हो गए थे. बल्लेबाजी करते समय दूसरा रन लेने की कोशिश में युवा सलामी बल्लेबाज अपनी बाएं जांघ की मांसपेशी पकड़े नजर आए.आउट होने से पहले भी उन्हें कई बार मैदान पर प्राथमिक उपचार की आवश्यकता पड़ी और वापस लौटते समय रामकृष्ण घोस और फिजियो टॉमी सिम्सेक ने उन्हें मैदान से बाहर ले जाने में मदद की. इसके बाद सोमवार को उनकी चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए स्कैन किया गया, जिसके बाद वह आईपीएल 2026 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं 19 साल के यश राज पुंजा? KKR के खिलाफ डेब्यू मैच में चमके, द्रविड़ की एकेडमी में ली ट्रेनिंग

CSK को बड़ा झटका

म्हात्रे की गैरमौजूदगी सीएसके के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है, क्योंकि पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन पहले से ही अपनी लय वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही है. शुरुआती तीन मैचों में हारने के बाद चेन्नई ने अगले दो मैच जीते, लेकिन इसके बाद उन्हें अगले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया था. म्हात्रे ने इस सीजन अब तक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. अब तक खेले गए 6 मैचों में उन्हों 201 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं.

खलील भी हुए बाहर

हाल ही में कुछ दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा था जब तेज गेंदबाज खलील अहमद चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. सीजन शुरू होने से पहले ही नाथन एलिस चोटिल होकर बाहर हो गए थे. इंजरी के चलते डेवाल्ड ब्रेवीस भी शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहे. वहीं अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी भी चोट के चलते अब तक उपलब्ध नहीं हो पाए हैं. ऐसे में सीएसके की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

ज़रूर पढ़ें