कौन हैं 19 साल के यश राज पुंजा? KKR के खिलाफ डेब्यू मैच में चमके, द्रविड़ की एकेडमी में ली ट्रेनिंग

Yash Raj Punja: आईपीएल 2026 में एक और युवा खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ दी है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 19 वर्षीय लेग स्पिनर यश राज पुंजा....
Yash Raj Punja

यश राज पुंजा

Yash Raj Punja: आईपीएल 2026 में एक और युवा खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ दी है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 19 वर्षीय लेग स्पिनर यश राज पुंजा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं.इसी कड़ी में आइए जानते हैं, यश राज पुंजा के बारें में विस्तार से…

कौन हैं यश राज पुंजा

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले युवा लेग स्पिनर यश राज पुंजा का जन्म 26 जून 2006 को अबु धाबी में हुआ. बता दें, यश के भाई योधिन पुंजा, यूएई अंडर-19 टीम के कप्तान थे, लेकिन चोट के चलते उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा था. इस वजह से यश के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह प्रोफेशनल क्रिकेटर बने.

लेकिन यश की जिद्द के आगे उनके माता-पिता की एक न चली. यश का क्रिकेट सफल काफी अनोखा रहा है.उन्होंने अबु धाबी में ही क्रिकेट ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी थी. शुरुआत में पुंजा सीम गेंदबाज थे, लेकिन बड़े भाई योधिन पुंजा की सलाह के बाद वह लेग-स्पिन गेंदबाजी करने लगे.

यह भी पढ़ें: 7 छक्के, 8 चौके…गुजरात के खिलाफ तिलक वर्मा ने काटा गदर, शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास

आईपीएल डेब्यू में छाए

19 वर्षीय युवा लेग स्पिनर यश राज पुंजा ने रविवार 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया. केकेआर के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया और सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस मैच में यश ने 4 ओवरों में सिर्फ 25 रन देकर 1 विकेट लिया, लेकिन यह विकेट रमनदीप सिंह का था, जिससे वह सुर्खियों में आ गए. भले ही पुंजा ने अपने डेब्यू मैच में एक ही विकेट लिया हो, लेकिन उन्हें लंबी रेस के घोड़े के रूप में देखा जा रहा है.

द्रविड की एकेडमी में ली ट्रेनिंग

बता दें, 19 वर्षीय लेग स्पिनर यश राज पुंजा ने साल 2023 में यूएई छोड़कर भारत आ गए और यहीं बस गए. उन्होंने ने बेंगलुरू में राहुल द्रविड की एकेडमी में ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी. दो साल की उनकी महनत 2025 में रंग लाई. इसी साल महाराजा टी20 ट्रॉफी में पुंजा ने 10 मैचों में 23 विकेट झटके.

ज़रूर पढ़ें