कौन हैं दानिश मालेवार? रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर मिला मौका, जानें धर्म को लेकर क्यों हो रही इतनी चर्चा

Danish Malewar: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले 22 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज दानिश मालेवार विदर्भ से आते हैं.
Danish Malewar

दानिश मालेवार

Danish Malewar: आईपीएल 2026 के बीच एक नया नाम तेजी से चर्चा में आ गया है. यह नाम कोई और नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के युवा सलामी बल्लेबाज दानिश मालेवार का है, जिन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर उतारा गया था.दानिश के टीम में आते ही फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा है कि आखिर ये खिलाड़ी कौन हैं और यहां तक कैसे पहुंचा? आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से…

कौन हैं दानिश मालेवार?

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले 22 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज दानिश मालेवार विदर्भ से आते हैं. उनका जन्म 08 अक्टूबर 2003 को हुआ था. घरेलू क्रिकेट में वह विदर्भ के लिए खेलते हैं. इसके अलावा वह दिलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व करते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में CSK की बढ़ी मुश्किलें, स्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर

क्या है मालेवार का धर्म?

आईपीएल 2026 में मालेवार के डेब्यू करते ही फैंस के मन में उनके धर्म को लेकर सवाल उठ रहे हैं. लोग जानना चाहते हैं कि वह आखिर किस धर्म से आते हैं. बता दें, 22 वर्षीय इस बल्लेबाज का पूरा नाम दानिश विष्णु मालेवार है और वह हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं. उनके नाम में लगे विष्णु से साफ हो जाता है कि वह हिंदू धर्म से आते हैं.

कैसे मिली आईपीएल में एंट्री?

बता दें, इस युवा ओपनर ने अपने अब तक के करियर में 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसकी 26 पारियों में उन्होंने 1285 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं. साल 2025 में दानिश ने दिलीप ट्रॉफी में डेब्यू किया था, जहां उन्होंने क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 203 रन कूट डाले थे. इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी.

इसके अलावा विदर्भ टी20 लीग में उन्होंने 9 मैचों में 783 रन बनाए.इस शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल फ्रेंचाईजी मुंबई इंडियंस में उनकी एंट्री हुई.आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था.

ज़रूर पढ़ें