88 साल में 23वीं बार प्रशासक के हाथों में टीकमगढ़ ! कौन हैं डिप्‍टी कलेक्‍टर अंजलि शर्मा? जिनके हाथों में अब नगर पालिका की कमान

Tikamgarh nagar palika: मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ की नगर पालिका में प्रशासक नियुक्त कर द‍िया गया है. पिछले दिनों मौजूदा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को नियुक्तियों में अनियमितताओं के आरोपों के चलते 7 अप्रैल 2026 को पद से हटा दिया गया था.
अंजल‍ि शर्मा

अंजल‍ि शर्मा

Municipal Council Administrative: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ नगर पालिका में पिछले द‍िनों हुए घटनाक्रम के बाद अब एक बार फ‍िर अध्यक्ष की कुर्सी प्रशासन के हाथों में चली गई है. राज्‍य शासन ने डिप्टी कलेक्टर अंजलि शर्मा को नगर पालिका अध्यक्ष पद के अधिकार सौंपते हुए प्रशासक नियुक्त किया है. प्रशासन के इस फैसले के पीछे की वजह अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार कुछ को पद से हटाया गया था. इसके बाद परिषद में नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी. यही वजह है कि यह फैसला लिया गया है.

अब्दुल गफ्फार को नियुक्तियों में अनियमितताओं के आरोपों के चलते 7 अप्रैल 2026 को पद से हटा दिया गया था. इसके बाद नगर परिषद के कई काम प्रभावित हो रहे थे और प्रशासनिक निर्णयों में भी देरी हो रही थी. इसी को देखते हुए शासन ने मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 346 के तहत यह आदेश जारी किया है.

डिप्टी कलेक्टर संभालेंगी नगर पालिका अध्यक्ष की कमान  

अब डिप्टी कलेक्टर अंजलि शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष के सभी अधिकारों का उपयोग करते हुए परिषद के लंबित और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी. माना जा रहा है कि उनके कार्यभार संभालने के बाद रुके हुए कामों में तेजी आएगी.

23वीं बार हुआ इस तरह का घटनाक्रम

टीकमगढ़ नगर पालिका में ऐसा पहली बार नहीं है, जब पर‍िषद की कमान प्रशासक को सौंपी गई हो. इसके पहले भी परिषद कई बार परिषद प्रशासनिक नियंत्रण में रही है. वहीं, इस मामले में दायर याचिका पर 29 अप्रैल को सुनवाई होने की संभावना है. यदि कोर्ट से कोई आदेश आता है, तो आगे की स्थिति बदल सकती है. फिलहाल नगर पालिका की जिम्मेदारी प्रशासन के हाथों में रहेगी.  

अब्दुल गफ्फार 2022 में चुने गए थे अध्यक्ष

साल 2022 के नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्षद अब्दुल गफ्फार को टीकमगढ़ नगर पालिका का अध्यक्ष चुना गया था. लगभग डेढ़ महीने पहले उन्हें 9 बिंदुओं के तहत वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर नोटिस जारी किया गया था. इसके बाद 7 अप्रैल को अनियमितताओं के आरोपों के चलते पद से हटा दिया गया था.

कौन हैं अंजलि शर्मा?

अंजलि शर्मा मूलरूप से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रानीगं मोहल्ला की रहने वाली हैं. उनके पिता पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पदस्थ हैं. अंजलि पहले भी शासकीय नौकर‍ियां कर चुकी हैं. इससे पहले वह अस‍िस्‍टेंट कम‍िश्‍नर ऑफ जीएसटी और नायब तहसीलदार जैसे पदों पर रह चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने बच्चों से पूछा- नेता कौन बनेगा? पूरे हॉल में छा गई खामोशी, अकेली छात्रा ने क्या दिया जवाब?

ज़रूर पढ़ें