Sachin Tendulkar: 53 साल के हुए मास्टर-ब्लास्टर, जन्मदिन पर घर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं.
Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर मुंबई स्थित उनके घर के बाहर फैंस का जबरदस्त जमावड़ा देखने को मिला.इस दौरान सचिन ने अपनी पत्नी अंजली के साथ बाहर आकार फैंस का अभिवादन किया.

सचिन के नाम कई अटूट रिकॉर्ड दर्ज

सचिन तेंदुलकर का नाम क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में शुमार है. उन्होंने अपने करियर में 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, जिसे आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ सका है. 24 साल के करियर में उन्होंने कई कीर्तिमान रचे हैं, जो उन्हें क्रिकेट की दुनिया में अलग मुकाम दिलाते हैं.

यह भी पढ़ें: CSK Vs MI Controversy: IPL 2026 में बड़ा बवाल! मिचेल सेंटनर कंधा पकड़कर गए बाहर, फिर कैसे मिला कन्कशन सब्स्टीट्यूट? उठे सवाल

सचिन तेंदुलकर क्रिकेट करियर

सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 1989 में महज 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट और वनडे डेब्यू किया था. वह क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज माने जाते हैं. 53वें वर्षीय इस बल्लेबाज ने कुल 664 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सर्वाधिक 34,357 रन और 100 शतक जड़े हैं. उन्होंने अपने 24 साल के करियर में कुल 200 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15921 रन बनाए, जसीमें 51 शतक शामिल हैं. वनडे में उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 49 शतक निकले.

संन्यास के बाद भी क्रिकेट से जुड़ाव

साल 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सचिन का क्रिकेट से जुड़ाव बरकरार रहा है. वह युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं. 53 साल की उम्र में भी सचिन तेंदुलकर का क्रेज कम नहीं हुआ है. उनके जन्मदिन पर उनके घर के बाहर उमड़ी भीड़ इस बात का सबूत है.

ज़रूर पढ़ें