CSK Vs MI Controversy: IPL 2026 में बड़ा बवाल! मिचेल सेंटनर कंधा पकड़कर गए बाहर, फिर कैसे मिला कन्कशन सब्स्टीट्यूट? उठे सवाल

Concussion Substitute Row: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले से एक बड़ा विवाद सामने आया है. मैच के दौरान मुंबई के गेंदबाज मिचेल सेंटनर की चोट को लेकर बवाल मच गया.
Mitchell Santner

मिचेल सेंटनर

Concussion Substitute Row: आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने शानदार प्रदर्शन कर 103 रन से जीत दर्ज की. दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले से एक बड़ा विवाद सामने आया है. मैच के दौरान मुंबई के गेंदबाज मिचेल सेंटनर की चोट को लेकर बवाल मच गया है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

क्या है पूरा मामला?

मैच के दौरान एक ऐसा मौका आया, जब लगा की मुंबई इंडियंस की टीम 11 नहीं, बल्कि 13 खिलाड़ियों के साथ मैदान में खेल रही है और यही से पूरा विवाद शुरू हुआ. दरअसल चेन्नई की पारी के दौरान मिचेल सेंटनर कैच लपकने के चक्कर में गिर पड़े, जिसके बाद कंधा पकड़कर वह मैदान से बाहर जाते दिखे. शुरुआत में सेंटनर की चोट सामान्य कंधे की चोट लगी, लेकिन कुछ ही समय बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें शार्दूल ठाकुर से कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में रिप्लेस कर दिया. यहीं से सेंटनर की चोट को लेकर विवाद ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी की एंट्री, इस टीम में हुआ शामिल

कैसे उठा विवाद?

सेंटनर की इंजरी को लेकर विवाद तब उठा तब मुंबई की पारी के दौरान शार्दुल ठाकुर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. मुंबई ने 11 खिलाड़ियों के साथ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में दानिश मालेवार को उतारा, जिन्होंने अल्लाह गजनफर को रिप्लेस किया. ऐसे में शार्दुल के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उतरने पर सवाल उठने लगे.

क्यों उठा विवाद?

आईपीएल नियमों के मुताबिक, कन्कशन सब्स्टीट्यूट तभी दिया जाता है जब खिलाड़ी को सिर पर चोट लगी हो, या कन्कशन के लक्षण हो. लेकिन सेंटनर के मामले में साफ तौर पर कंधे की चोट नजर आ रही थी. ऐसे में सवाल उठने लगे कि जब कंधे पर चोट है, तो कन्कशन सब्स्टीट्यूट कैसे?

क्या है पूरी सच्चाई?

असल में हकीकत इससे थोड़ी अलग है. बता दें, कैच लेने के दौरान सेंटनर का सिर पहले जमीन से टकराया, फिर उनके कंधे पर चोट लगी. इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में उन्हें चक्कर आ रहे थे. इसका मतलब कैमरे में जो कंधे की चोट लग रही थी, मेडिकल जांच में वह पॉसिबल कन्कशन और इसी वजह से कन्कशन सब्स्टीट्यूट का इस्तेमाल किया गया.

ज़रूर पढ़ें