MP से दिल्ली-मुंबई जाना हुआ महंगा, 25 फीसदी तक बढ़े एयर टिकट के दाम, विदेशी फ्लाइट्स पर भी असर
MP News: मध्य प्रदेश के एविएशन सेक्टर पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है. एमपी से मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के दाम में वृद्धि देखी जा रही है. हवाई यात्रियों पर बोझ पड़ रहा है.
राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल (स्त्रोत - सोशल मीडिया)
MP News: ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है. इसी वजह से एयर फ्यूल के दाम में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. इससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है. मध्य प्रदेश के एविएशन सेक्टर पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है. एमपी से मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के दाम में वृद्धि देखी जा रही है. हवाई यात्रियों पर बोझ पड़ रहा है.
25 फीसदी तक महंगी हुई टिकट
- इंडिगो और एयर इंडिया एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज को लागू कर दिया है, जिससे टिकट की कीमत बढ़ गई है.
- मध्य प्रदेश समेत देश भर में फ्लाइट टिकट 10 से लेकर 25 फीसदी तक महंगा हो गई हैं.
- समर शेड्यूल में इंदौर सहित कई शहरों से फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया है, जिससे यात्रा करना खर्चीला हो गया है.
- एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में ATF सस्ता नहीं हुआ तो किराया और बढ़ सकता है.
विदेशी फ्लाइट के किराए में 35 फीसदी का उछाल
- खाड़ी देशों में तनाव का असर हवाई मार्ग पर भी पड़ा है.
- हवाई रूट के डायवर्जन की वजह से दूरी और फ्यूल का खर्च बढ़ गया है.
- यही वजह है कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में 35 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: MP Weather Today: एमपी में सूरज के तीखे तेवर! नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर, 5 जिलों में लू की चेतावनी
यात्रियां कैसे असर पड़ रहा है?
- हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक और बड़ी समस्या कनेक्टिविटी की कमी का होना है.
- इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर से बेंगलुरू, कोलकाता, पुणे, जयपुर जैसे शहरों के लिए फ्लाइट की संख्या कम हो गई हैं.
- यही वजह है कि यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ रहा है.
- इस वजह से पैसा और समय अधिक खर्च हो रहा है.