CG Congress: रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, किन चेहरों को मिला मौका, यहां देखें लिस्ट
एमपी कांग्रेस
CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन ने रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज की अनुमति के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने अपनी टीम का गठन किया है.
61 सदस्यों की लिस्ट हुई जारी
कांग्रेस की घोषित कार्यकारिणी में कुल 61 सदस्यों को शामिल किया गया है. इसमें 12 उपाध्यक्ष, 19 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए पदों का वितरण किया गया है.

नए चेहरों को मौका
इस बार की कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि पिछली कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है. इससे यह संकेत मिलता है कि संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता लाने का प्रयास किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग पर सियासत! दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना, CM साय बोले- ED करेगी जांच
संगठन विस्तार पर फोकस
पार्टी सूत्रों के अनुसार नई टीम का गठन संगठन के विस्तार, जमीनी पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है. शहर स्तर पर कांग्रेस को और सक्रिय बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं.