Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना के लिए आधार से बैंक खाता लिंक करवाना जरूरी, जानिए DBT की पूरी प्रक्रिया

Ladli Behna Yojana: मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अंतरिम सूची में जिन महिलाओं का नाम है उनको अब आगे लाभ लेने के लिए अपने अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हो गया है.
ladli behna yojana

लाडली बहना योजना

Ladli Behna Yojana: मध्‍य प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख से ज्यादा महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं. ऐसे में मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अंतरिम सूची में जिन महिलाओं का नाम है उनको अब आगे लाभ लेने के लिए अपने अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हो गया है. जिन लाभ्‍यार्थी महिलाओं को बैंक अकाउंट उनके आधार से लिंक नहीं हैं, उनको इस योजना की आने वाली किस्‍तों का लाभ अब नहीं मिलेगा.

DBT स्टेटस चेक करना जरूरी

जानकारी के अनुसार, लाड़ली बहना योजना की किस्‍ताें का पैसा बहनों के खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्‍यम से भेजा जाता है. इसके लिए लाभ्‍यार्थी महिलाओं के खातों में DBT का एक्टिव होना अनिवार्य है. ऐसे में जो भी लाभ्‍यार्थी महिलाएं है और जिन्‍हें योजना का पैसा नहीं मिल रहा है, उन सभी को अपने बैंक को आधार से लिंक होने का स्‍टेटस चेक करना होगा.

कैसे चेक करें DBT स्‍टेटस?

  • लाड़ली बहना योजना के लिए DBT स्‍टेटस देखने के लिए लाभ्‍यार्थी महिलाओं को पहले सीएम लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर चेक करना होगा.
  • वेबसाइट पर आधार लिंक DBT की स्‍तिथि को जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
  • DBT लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके स्‍क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आप अपना ऑनलाइन पंजीयन क्र. या सदस्‍य समग्र क्र. और कैप्‍चा को फिल करके ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करें.
  • ओटीपी बॉक्स पर अपना ओटीपी डाले और खोज पर क्लिक करें.
  • इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपकी स्‍क्रीन पर मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना की DBT की स्तिथि साफ तौर पर दिखाई देगी.

कैसे करें आधार से बैंक लिंक?

  • आधार कार्ड से बैंक को लिंक करने के लिए सबसे पहले आधार कार्ड की आध‍िकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/hi/ पर जाएं.
  • वेबसाइट पर जाने के बाद MY Aadhaar वाले विकल्‍प पर क्लिक करें और फिर बैंक सीडिंग स्‍टेटस लिंक पर क्लिक करें.
  • इतनी प्रक्रिया के बाद आपकी स्‍क्रीन पर एक पेज ओपन होगा, जिससे बैंक सीडिंग स्‍टेटस लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपकी स्‍क्रीन पर लॉग इन टू आधार ओटीपी का एक नया पेज खुलेगा.
  • इसमें आप अपना आधार नंबर, कैप्‍चा कोर्ड दर्ज करके लॉग इन वीथ ओटीपी पर क्लिक करें.
  • बाद में आप अपना आधार रजिस्‍टर मोबाइल नंबर पर प्राप्‍त ओटीपी को दर्ज करें.
  • बाद में आपकी स्‍क्रीन पर सर्विस पेज ओपन होगा. जिसमें से आपको बैंक सीडिंग स्‍टेटस पर क्लिक करें.
  • आपके स्‍क्रीन पर बैंक आधार सीडिंग स्‍टेटस दिखाई देगा, जिसमें आपका आधार नंबर, बैंक का नाम और सीडिंग स्‍टेटस और लास्‍ट अपडेटेड डेट की जानकारी दी गई होगी, जिसे आप देख सकते हैं.
  • आपका बैंक सीडिंग स्‍टेटस इनएक्टिव दिखा रहा हैं तो आपको बैंक में जाकर अपने बैंक खाते में अपना आधार कार्ड सीड करवाएं. आपकों बता दें कि पूरी प्रक्रिया फ्री है.

ये भी पढे़ं- Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 ट्रांसफर

ज़रूर पढ़ें