Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 ट्रांसफर
लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त
Ladli Behna Yojana 35th Installment: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों का इंतजार खत्म हो गया है. सीएम मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित एक कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी कर दी है. हितग्राही महिलाओं के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत राशि भेजी गई है.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या कहा?
आष्टा में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आपका भैया मोहन आपके साथ है, सुख और दुख में मध्य प्रदेश सरकार आपके साथ हर समय खड़ी है. उन्होंने आगे कहा कि लाडली बहना योजना के तहत अब तक लगभग 55 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है. राज्य सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है.
कितनी राशि ट्रांसफर की गई?
- सीएम मोहन यादव ने रविवार (12 अप्रैल 2026) को लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी की.
- मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई.
- हर हितग्राही महिला के खाते में 1500-1500 रुपये की राशि अंतरित की गई.
- योजना की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की गई.
बहनों की आत्मनिर्भरता हमारा ध्येय…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 12, 2026
आज आष्टा, सीहोर से 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना के तहत 35वीं किस्त के रूप में ₹1,836 करोड़ से अधिक धनराशि अंतरित की।
सभी बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!#LadliBahnaMP #NariShaktiVandan pic.twitter.com/FvOQokZaXo
ये भी पढ़ें: भोपाल के वन विहार में जल्द शुरू होगी नाइट सफारी, रात के अंधेरे में 13 किमी तक पर्यटक देख सकेंगे जंगल का नजारा
लाडली बहना योजना की राशि कैसे चेक करें?
हर महीने मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना की राशि जारी करती है, जो सीधे महिलाओं के खातों में भेजी जाती है.
- राज्य सरकार जैसे ही राशि जारी करती है, बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर क्रेडिट का मैसेज आ जाता है.
- लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (https://cmladlibahna.mp.gov.in/) पर विजिट करके वर्तमान स्थिति चेक कर सकते हैं.
- राशि आई या नहीं इसके लिए पहले वेबसाइट के होमपेज पर जाकर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद लाडली बहना का आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र क्रमांक और कैप्चा कोड एंटर करना होगा.
- मोबाइल पर आए ओटीपी को एंटर करें. इसके बाद स्क्रीन पर वर्तमान स्थिति दिखने लगेगी.