Ujjain News: तिलक लगाना मुबारिक को कतई मंजूर नहीं… जान से मारने की दे दी धमकी, यहां जानें पूरा मामला

Ujjain News: उज्जैन की नागदा तहसील में एक कार शोरूम के भीतर तिलक लगाने को लेकर दो सहकर्मियों के बीच विवाद हो गया. आइए जानते है पूरा मामला
Ujjain News

तिलक लगाने पर हुआ विवाद

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक धार्मिक कट्टरता वाला मामला सामने आया है. उज्जैन की नागदा तहसील में एक कार शोरूम के भीतर तिलक लगाने को लेकर दो सहकर्मियों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया है कि एक तो जान से मारने की धमकी दे डाली. शोरूम में काम करने वाले एक मैकेनिक ने अपने ही सहकर्मी पर धार्मिक आधार पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है वहीं आरोपी को शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल नागदा स्थित एक कार शोरूम ऋतिक नामक युवक मैकेनिक के तौर काम करता था. ऋतिक ने बताया कि उसी शोरूम में काम करने वाला मुबारिक उर्फ लाला, जो खाचरौद का निवासी है, पिछले तीन महीनों से उसके माथे पर लगे तिलक को लेकर आपत्ति जता रहा है.

लगातार तिलक न लगाने को लेकर टोकता था

मबारिक ऋतिक को लगातार तिलक न लगाने को लेकर टोकता था और मानसिक रूप से परेशान करता था. विवाद तब और ज्यादा बढ़ गया जब शोरूम में पानी की मोटर चालू करने जैसे छोटी सी बात पर बहस हो गया. ऋतिक ने आरोप लगाया है कि इस दौरान मुबारिक ने अपशब्दों का प्रयोग किया और उसे तुरंत माथने से तिलक हटाने के लिए कहा.

ऋतिक ने लगाया आरोप

जब ऋतिक ने इसे अपनी निजी आस्था और धार्मिक अधिकार बताया, तो आरोपी अपना आपा खो बैठा. ऋतिक का आरोप है कि मुबारिक ने उसे बेल्ट से पीटने की कोशिश की और दोबारा तिलक लगाने पर जान से मारने की धमकी दी.

ये भी पढ़ें: MP में भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे; किसानों की परेशानी बढ़ी

ज़रूर पढ़ें