Jabalpur Cruise Incident Umang Singhar Video: क्रूज हादसे में उमंग सिंघार की शर्मनाक हरकत! घटनास्थल पर हंसते हुए नजर आए, Video
बरगी क्रूज हादसे में उमंग सिंघार घटनास्थल पर हंसते हुए दिखाई दिए.
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी में हुए क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं. जबकि 6 लोग अभी भी लापता हैं. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे कांग्रेस विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की शर्मनाक हरकत सामने आई है. घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे उमंग सिंघार खुद हंसते हुए दिखाई दिए हैं. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
‘एकदम संवेदनहीनता है, ठहाका मारने गए थे क्या?’
वहीं उमंग सिंघार के हंसी वाले वीडियो को लेकर भाजपा ने जमकर हमला बोला है. भाजपा नेता रजनीश अग्रवाल का बयान ने कहा, ‘जिस तरह की घटना घटी, वह बहुत ही दर्दनाक घटना है. जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो देखा उन्होंने भी संवेदना व्यक्त की. लेकिन जिस तरह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हरकत की है, बेहद शर्मनाक है. उमंग सिंघार ठहाका मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. अरे अगर यही करने जाना था तो आप गए क्यों वहां पर? आपको वहां नहीं जाना चाहिए था.’
मुख्यमंत्री ने भी मृतकों के परिजनों से मुलाकात की
बरगी क्रूज हादसे के बाद लगातार जनप्रतिनिधियों का घटनास्थल पर पहुंचने का दौर जारी है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी जबलपुर पहुंचे. यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे घटनास्थल पहुंचे यहां पर उन्होंने हालातों का जायजा लिया. साथ सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. इसके पहले कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी घटना स्थल पहुंचे थे. यहां कुछ हृदय विदारक दृश्य देखने के बाद कैबिनेट मंत्री की आंखों में भी आंसू आ गए. हादसे में एक मां और उसके चार साल के बच्चे के शवों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें मां और बच्चे का शव एक दूसरे से लिपटा हुआ है. बच्चा अपनी मां के सीने से लेटा हुआ है.