IPL 2026 के टॉप 5 ‘Super Striker’, जानें किसके नाम सबसे ज्यादा चौके-छक्के

IPL 2026: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है. इस सीजन कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई है.
IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है. इस सीजन कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई है. युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे स्टार बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में…

IPL 2026 के टॉप 5 सुपर स्ट्राइकर

1. प्रियांश आर्या

आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या टॉप पर हैं. 24 वर्षीय प्रियांश इस सीजन में अब तक खेले गए 7 मैचों की 7 पारियों में 283 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 250.44 का रहा.

2. वैभव सूर्यवंशी

इस लिस्ट में दूसरा नाम राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है, जिन्होंने अब तक खेले गए 9 मैचों की 9 पारियों में 400 रन बनाए हैं. इस दौरान 15 वर्षीय इस बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 238.10 का रहा है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच मिचेल सैंटनर को तगड़ा झटका, कम से कम इतने दिन रहना होगा मैदान से बाहर

3. अभिषेक शर्मा

इस लिस्ट में तीसरा नाम सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का है. अभिषेक इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. अब तक खेले गए 9 मैचों की 9 पारियों में उन्होंने 425 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक 209.36 का रहा.

4. रजत पाटीदार

सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट की लिस्ट में चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार हैं, जिन्होंने 9 मैचों की 8 पारियों में 257 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200.78 का रहा.

5. ईशान किशन

इस लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का है, जिन्होंने अब तक खेले गए 9 मैचों की 9 पारियों में 312 रन बनाए हैं. इस अदुरान ईशान का स्ट्राइक रेट 197.46 का रहा.

किसके नाम सबसे ज्यादा छक्के-चौके

आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा छक्के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकले हैं. 15 वर्षीय इस बल्लेबाज ने इस सीजन अब तक कुल 37 छक्के जड़े हैं. वहीं सबसे ज्यादा चौके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से निकले हैं. किंग कोहली ने इस सीजन अब तक 42 चौके जड़े हैं.

ज़रूर पढ़ें