IPL 2026 के बीच मिचेल सैंटनर को तगड़ा झटका, कम से कम इतने दिन रहना होगा मैदान से बाहर

Mitchell Santner: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर कोटिल हो गए थे. मैच के दौरान कैच लेते वक्त उनका कंधा बुरे तरीके से चोटिल हो गया था.
Mitchell Santner

मिचेल सैंटनर

Mitchell Santner: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के स्टार स्पिनर मिचेल सैंटनर चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान उनके कंधे पर चोट लग गई थी. अब उनकी इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सैंटनर की चोट काफी गंभीर है, जिसके चलते उन्हें कम से कम एक महीने तक मैदान से दूर रहना पड़ेगा.

कितने दिन मैदान से बाहर रहेंगे मिचेल सैंटनर?

दरअसल आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर कोटिल हो गए थे. मैच के दौरान कैच लेते वक्त उनका कंधा बुरे तरीके से चोटिल हो गया था. अब इसी चोट के चलते कम से कम एक महीने के लिए वह क्रिकेट मैदान से बाहर हो गए हैं. क्रिकबज के मुताबिक सैंटनर को ग्रेड-3 ACL शोल्डर इंजरी हुई है. स्कैन के बाद डॉक्टरों ने कीवी खिलाड़ी को कम से कम एक महीने का आराम और रिहैबिलिटेशन बताया है.

यह भी पढ़ें: Rajat Patidar Catch Controversy IPL 2026: रजत पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़े विराट कोहली, जानें क्या हैं नियम

कई बड़े मैच करेंगे मिस

कंधे की इंजरी के चलते मिचेल सैंटनर कई बड़े मैचों से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 34 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर आयरलैंड के खिलाफ मई के आखिरी में होने वाली एकमात्र टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा वह इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं. अगर सैंटनर समय से फिट हो जाते हैं, तो वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं.

IPL 2026 में सैंटनर का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में मिचेल सैंटनर के प्रदर्शन की बात करें, तो चोटिल होने से पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 विकेट भी झटके. हालांकि सीएसके के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.

ज़रूर पढ़ें