इंतजार हुआ खत्म! जेवर एयरपोर्ट से 15 जून से शुरू होंगी उड़ानें, पहली फ्लाइट को लेकर बड़ा अपडेट

Jewar Airport Indigo Flight: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है, जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान IndiGo एयरलाइन की होगी. जल्द ही इसका टाइम टेबल जारी किया जाएगा.
इंड‍िगो एयरलाइन

इंड‍िगो एयरलाइन

Jewar Airport Indigo Flight: उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अब यह एयरपोर्ट 15 जून 2026 से पूरी तरह व्यावसायिक उड़ानों के लिए खोल दिया जाएगा. इस घोषणा के साथ ही दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को एक नया हवाई विकल्प मिलने जा रहा है, एयरपोर्ट की शुरुआत के साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा वालों को हवाई यात्रा का दूसरा विकल्प मिल जाएगा.

जेवर एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक संचालन की शुरुआत के साथ ही यात्री, एयरलाइंस और कार्गो सेवाओं के लिए एक नया द्वार खुलेगा.खास बात यह है कि देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo यहां से पहली कमर्शियल फ्लाइट उड़ाने जा रही है. इसके बाद अन्य एयरलाइंस भी चरणबद्ध तरीके से अपनी सेवाएं शुरू करेगी.

लोगों को मिलेगी जाम से मुक्‍त‍ि

यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित है और इसे देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है.इसके शुरू होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बढ़ते यात्री दबाव को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही लोगों को जाम से भी मुक्ति मिल सकती है.  

इसके शुरू होने से  नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के शहरों के लोगों को यात्रा के लिए दिल्ली जाने की जरूरत कम पड़ेगी.

जल्द ही जारी होगा एयरलाइंस का शेड्यूल

सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद संचालन की प्रक्रिया तेज हुई है और इसी के तहत एयरपोर्ट ने एयरलाइंस के साथ समन्वय बढ़ा दिया है.फ्लाइट शेड्यूल, रूट और अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी. विशेषज्ञों का मानना है कि इस एयरपोर्ट के चालू होने से न केवल हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र में निवेश, रोजगार और व्यापार को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को ‘इंडियन स्टेट’ वाले बयान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, नहीं दर्ज होगी FIR

ज़रूर पढ़ें