जिस गोरखपुर AIIMS पर पूरे पूर्वांचल को भरोसा, उसकी डायरेक्टर प्राइवेट हॉस्पिटल में क्यों हैं भर्ती?

गोरखपुर एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अचानक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा.
Gorakhpur aiims

गोरखपुर एम्स की डायरेक्टर डॉ. विभा दत्ता

गोरखपुर एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो गई. अचानक बेहोश होने के कारण डॉक्टर उन्हें तुरंत इमरजेंसी में ले गए, जहां पर बीपी-सुगर समेत कई जांचे की गईं. इन सभी जांचों की ज्यादातर रिपोर्ट्स सामान्य ही रही. इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें हार्ट की जांच करवाने की सलाह दी. इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया.

प्राइवेट हॉस्पिटल क्यों ले जाया गया?

लेकिन आखिर इतने बड़े अस्पताल से उसी हॉस्पिटल कार्यकारी निदेशक को प्राइवेट हॉस्पिटल क्यों ले जाया गया. क्या एम्स में उनका इलाज हो पाना संभव नहीं था. ये सवाल सभी के दिमाग में घूम रहा है. दरअसल डॉक्टरों ने उन्हेंने ह्रदय की जांच कराने की सलाह दी थी और गोरखपुर एम्स में कैथ लैब नहीं है, इसीलिए उन्हें तुरंत एंबुलेंस से प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया.

कार्डियक जांच के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती

बस इसी बात से उनके निजी अस्पताल में भर्ती होने और गोरखपुर एम्स में मौजूद सुविधाओं को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं. बता दें कि एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) विभा दत्ता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते कार्डियक जांच के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया.

गौरतलब है कि गोरखपुर एम्स प्रबंधन ने कुछ दिन पहले ही ये घोषणा की थी कि जल्द ही हॉस्पिटल में कैथ लैब शुरू होने जा रही है. लैब का काम 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है. विभा दत्ता को जहां भर्ती कराया गया है कि उस प्राइवेट हॉस्पिटल में कैथ लैब की सुविधा मौजूद है, ऐसे में गोरखपुर एम्स में आम लोगों के लिए जनता के स्वास्थ्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

कब शुरू होगा कैथ लैब?

संभावना है कि दिसंबर तक कैथ लैब को शुरू कर दिया जाएगा. एम्स गोरखपुर की कैथ लैब में जहां 70 प्रतिशत काम हो चुका है, वहीं, शेष आवश्यकताओं को पूरा करने और सुविधा को जल्द से जल्द चालू करने के प्रयास जारी हैं.

ये भी पढ़ें:पंजाब व‍िधानसभा चुनाव के लिए AAP ने किया उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान, देखें किसे कहां से मिला टिकट?

ज़रूर पढ़ें