RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी को ‘Send Off’ करना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, मिली सजा
कील जेमिसन
Kyle Jamieson: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला बीते दिन शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. मैच के दौरान दिल्ली के स्टार गेंदबाज काइल जेमिसन ने राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट कर जश्न मनाया था जिसके लिए उन्हें सजा सुनाई गई है.
जेमिसन ने वैभव को किया आउट
दरअसल राजस्थान की पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी को काइल जेमिसन ने महज 4 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया था. वैभव का विकेट लेने के बाद जेमिसन ने सेलिब्रेट करते हुए हवा में मुक्के लहराए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे. इस दौरान उन्होंने वैभव को आंखें भी दिखाई. उनकी इस हरकत को लेकर आईपीएल ने उन्हें फटकार लगाई है.
यह भी पढ़ें: RR vs DC: BCCI की सजा के बाद रियान पराग का गरजा बल्ला, दिल्ली के खिलाफ कूट डाले 90 रन
आईपीएल ने लगई लताड़
आईपीएल ने एक बयान जारी कर कहा कि वैभव के विकेट पर जेमिसन ने अपने सेलीब्रेशन के दौरान नियमों का उल्लंघन किया है. आईपीएल ने अपने बयान में लिखा कि, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज काइल जेमिसन आईपीएल आचार संहिता के लेवल-1 के दोषी पाए गए है, जिसके चलते उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया जाता है. बता दें, जेमिसन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन किया है. इसके अलावा जेमिसन ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली है. मैच के दौरान रेफरी ने गेंदबाज पर पेनल्टी भी लगाई थी.
🚨 Kyle Jamieson has been warned and handed one demerit point for his aggressive celebration after dismissing Vaibhav Sooryavanshi
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 2, 2026
Jamieson was in breach of Article 2.5 of the IPL's Code of Conduct #IPL2026 #RRvsDC pic.twitter.com/GB9bRvwUSy
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने कप्तान रियान पराग की 90 रन की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए. जवाब में दिल्ली ने 19.1 ओवरों में भी 3 विकेट खोकर 226 रन बना दिए और मैच अपने नाम कर लिया.