RR vs DC: BCCI की सजा के बाद रियान पराग का गरजा बल्ला, दिल्ली के खिलाफ कूट डाले 90 रन
रियान पराग
Riyan Parag: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का बल्ला जमकर बोला है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार 90 रन की पारी खेल डाली है. बता दें, हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान रियान वेप पीते नजर आए थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें सजा सुनाई थी.
रियान पराग ने खेली तूफानी पारी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुरुआती झटके लगने के बाद रियान पराग ने मोर्चा संभाला और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इस मैच में रियान ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद ने 90 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. बता दें, ये इस सीजन का उनका पहला अर्धशतक है.
A double-strike from Mitchell Starc, including the wicket of Riyan Parag who falls for a sensational 9⃣0⃣
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 1, 2026
How good was that knock, RR fans? 👇#RRvsDC #IPL2026 pic.twitter.com/Y5BtXEl6BV
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के टॉप 5 ‘Super Striker’, जानें किसके नाम सबसे ज्यादा चौके-छक्के
BCCI ने दी थी सजा
बता दें, हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग विवादों में घिर गए थे. मैच के दौरान उन्हें ड्रेसिंग रूम में वेप पीते देखा गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. उनकी इस हरकत पर बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना के रूप में काट लिया था. इसी के साथ उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया था.
रियान पराग आईपीएल करियर
24 वर्षीय भारतीय स्टार बल्लेबाज रियान पराग के आईपीएल करियर की बात करें, तो 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में अब तक खेले गए 94 मैचों में उन्होंने 1773 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं. आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए 10 मैचों में उन्होंने 207 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है.