धमतरी के फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, राइफल का चैंबर फटा, नगर सेना का जवान घायल
CG News: आज धमतरी जिले के गंगरेल मरादेव स्थित फायरिंग रेंज में एक बड़ा हादसा हो गया. प्रशिक्षण के दौरान नगर सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल जवान
CG News: आज धमतरी जिले के गंगरेल मरादेव स्थित फायरिंग रेंज में एक बड़ा हादसा हो गया. प्रशिक्षण के दौरान नगर सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि फायरिंग अभ्यास के दौरान 3 नॉट 3 राइफल का चैंबर अचानक फट गया, जिससे राइफल के पार्ट्स तेजी से उछलकर पास खड़े जवान के सिर व गर्दन के पास जा लगे.
घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी
घायल जवान की पहचान बलौदाबाजार निवासी चौबेलाल टंडन के रूप में हुई है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और साथियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज जारी है. फिलहाल जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वह बातचीत कर रहा है.
कैसे हुआ हादसा?
- गंगरेल स्थित फायरिंग रेंज में पिछले करीब एक माह से नगर सेना के जवानों का प्रशिक्षण चल रहा है, जिसका सोमवार को अंतिम दिन था.
- इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से करीब 136 नगर सेना के जवान शामिल हुए.
- सभी जवान माना सीटीआई से लीडरशिप कोर्स के तहत प्रशिक्षण के लिए धमतरी पहुंचे थे.
- प्रशिक्षण के दौरान 14 पार्टियों में जवानों को बांटा गया था, जिसमें प्रत्येक ग्रुप में 10-10 जवान शामिल थे.
- घटना को लेकर सहायक उप निरीक्षक एवं प्रशिक्षण प्रभारी डीआर बांधे ने बताया कि फायरिंग के दौरान अचानक बाजू में खड़े जवान की राइफल का चैंबर फट गया.
- उन्होंने बताया कि जिसे चैंबर स्टिक कहा जाता है, वह फटकर निकला और घायल जवान की गर्दन के पास से टच करते हुए निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.