DC vs CSK: क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा डीसी बनाम चेन्नई का मैच? जानें दिल्ली का मौसम और पिच
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
DC vs CSK: आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला आज मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. बारिश के कारण अगर यह मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष होगा.
कैसा बारिश के भेंट चढ़ेगा DC vs CSK मैच?
दरअसल दिल्ली में आज शाम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में ज्यादातर समय बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 5 मई को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि मैच के समय इतनी बारिश की संभावना नहीं है, जिससे मैच रद्द होने का खतरा बने.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: रोहित शर्मा के धाकड़ प्रदर्शन से खुश हुईं नीता अंबानी, दिया खास तोहफा, VIDEO
कैसी होगी दिल्ली की पिच?
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. काली मिट्टी की पिच पर गेंद अच्छे उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. इस मैदान की बाउंड्री चोटी है, जिससे आसानी से चौके-छक्के लगते हैं. इसके अलावा शुरुआती ओवरों में यहां तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती हैं और बाद में स्पिनर प्रभावी साबित हो सकते हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें 20 में चेन्नई, तो 12 में दिल्ली ने जीत दर्ज की है. दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में भी चेन्नई का पलड़ा भारी है. इस मैदान में चेन्नई ने 6, तो दिल्ली ने 2 मैच जीते हैं.