MP News: मुरैना में 7 मई को कांग्रेस करेगी NH-44 जाम, गेहूं खरीदी और मुआवजा मुद्दे पर होगा बड़ा प्रदर्शन

MP News: कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई कि 7 मई को नेशनल हाईवे-44 पर बानमोर-झांसी तिराहे पर चक्का जाम किया जाएगा.
MP Congress Protest on May 7

7 मई को एमपी कांग्रेस का प्रदर्शन

रिपोर्ट- मनोज शर्मा, मुरैना

Congress to Block Agra-Mumbai Highway: मुरैना जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई कि 7 मई को नेशनल हाईवे-44 पर बानमोर-झांसी तिराहे पर चक्का जाम किया जाएगा. यह प्रदर्शन मुख्य रूप से गेहूं खरीदी में हो रही परेशानियों और किसानों को उचित मुआवजा न मिलने के विरोध में किया जा रहा है.

किसानों के मुद्दों के साथ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर यह आंदोलन किया जा रहा है. किसानों को गेहूं उपार्जन केंद्रों पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं ग्रीन फील्ड हाईवे से प्रभावित किसानों को अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिला है. इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर रही है.

11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा हाईवे प्रभावित

बताया गया है कि जाम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा, यानी करीब पांच घंटे तक नेशनल हाईवे प्रभावित रहेगा. हालांकि, इस दौरान एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहनों को निकलने की अनुमति दी जाएगी. इस आंदोलन में ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिले के कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे. साथ ही पूर्व मंत्री, विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौके पर मौजूद रहेंगे.

ये भी पढे़ं- MP News: मुरैना में बंदूक साफ करते समय दबा ट्रिगर, गोली लगने से युवक गंभीर घायल, जांच में जुटी पुलिस

ज़रूर पढ़ें